Milad Un Nabi Mubarak 2026: आज ईद ए मिलाद उन नबी मनाई जा रही है। इसे बारावफात या ईद मिलाद भी कहते हैं। मिलाद-उन-नबी का मुबारक दिन मुस्लिम समाज के लिए बेहद खास और पाक अवसर माना जाता है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद की पैदाइश की याद में मनाया जाता है और लोगों को मोहब्बत, रहमत, अमन, भाईचारे तथा इंसानियत का संदेश देता है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में विशेष दुआओं का आयोजन किया जाता है। लोग एक-दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजते हैं।
ईद ए मिलाद उन नबी: "मोहब्बत और रहमत का पैगाम..." ईद मिलाद पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश
Eid Milad Wishes: ईद मिलाद-उन-नबी का यह अवसर हमें प्रेम, दया, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा भी देता है। आइए, इस मुबारक मौके पर अपने प्रियजनों को दिल से बधाई दें और उनके जीवन में सुख, शांति, बरकत और खुशियों की दुआ करें। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक!
----------------------------------------------
जिस दिल में मुहम्मद की मोहब्बत बस जाए,
वह दिल रहमत से महरूम नहीं रहता।
ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक!
-------------------------------------
-------------------------------
मिलाद की खुशी मनाएं,
मगर सबसे बढ़कर नबी की सुन्नत
को अपनी ज़िंदगी में अपनाएं।
ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक!
----------------------------------
-----------------------------------------------
नूर से रोशन हो हर दिल का जहां,
मोहब्बत से महके हर एक आशियां,
लबों पर रहे दरूद-ओ-सलाम,
आ गया ईद-ए-मिलाद का पैगाम।
मिलाद उन नबी मुबारक!
--------------------------------------
-------------------------------
मिलाद का दिन आया है,
रहमत का पैगाम लाया है,
दिलों में मोहब्बत जगाने को,
नूर का उजाला छाया है।
मिलाद उन नबी मुबारक
---------------------------------