फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2025 Gift Ideas: ईद पर अपनों को दें ये खास तोहफा, ईदी पाकर खिल उठेगा का चेहरा

Sun, 30 Mar 2025 06:52 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 30 Mar 2025 06:52 PM IST
सार

ईद-उल-फितर के दिन लोग एक-दूसरे को तोहफे देकर अपनी मोहब्बत और खुशियां बांटते हैं। अगर आप भी इस ईद अपनों को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडिया बता रहे हैं जो बजट में मिल जाएंगे।

विज्ञापन
eid 2025 best affordable eid gift idea for your partner know in hindi
Eid 2025: गिफ्ट - फोटो : instagram

Eid 2025: आज(30 मार्च) सऊदी अरब में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है, और इसी के आधार पर भारत में यह पर्व कल यानी 31 मार्च को मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल के महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जाता है। लोग रमजान के पवित्र महीने में पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ईद-उल-फितर के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक दूसरे को तोहफे देते हैं, और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आता है और लोग इस दिन एक दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं।



अगर आप भी इस ईद अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या किसी खास को तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां आपको कम पैसों में अच्छे गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं। वैसे तो बाजार में बहुत सारे गिफ्ट्स मिलते हैं जिन्हें आप ईद पर अपनों को दे सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके बजट में आसानी से आ जाएंगे।

eid 2025 best affordable eid gift idea for your partner know in hindi
Eid 2025: परफ्यूम - फोटो : freepik.com
परफ्यूम
परफ्यूम एक ऐसा तोहफा है जो हर किसी को पसंद आता है। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार किसी भी ब्रांड का परफ्यूम चुन सकते हैं। ईद के खास मौके पर आप अपने अपनों को खुशबूदार परफ्यूम का तोहफा दे सकते हैं।
eid 2025 best affordable eid gift idea for your partner know in hindi
Eid 2025: लाइट वेट ज्वेलरी - फोटो : instagram

लाइट वेट ज्वेलरी
अगर आप किसी महिला को तोहफा देना चाहते हैं, तो लाइट वेट ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प है। आजकल कई तरह की ट्रेंडी और खूबसूरत ज्वेलरी उपलब्ध हैं, जो बजट में भी आती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार झुमके, अंगूठी या कंगन चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
eid 2025 best affordable eid gift idea for your partner know in hindi
Eid 2025: इस्लाम संबंधी किताब - फोटो : Freepik.com

इस्लाम संबंधी किताब
ईद के मौके पर इस्लाम संबंधी किताब एक बहुत ही अच्छा तोहफा हो सकता है। यह तोहफा न केवल ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि आपके प्रियजनों को इस्लाम के बारे में और जानने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
eid 2025 best affordable eid gift idea for your partner know in hindi
Eid 2025: बच्चों के लिए गैजेट्स - फोटो : FreepikBluetooth Earbuds

बच्चों के लिए गैजेट्स
अगर आप किसी बच्चे को तोहफा देना चाहते हैं, तो गैजेट्स एक अच्छा विकल्प है। आजकल बच्चों को इयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट वॉच और इंस्टेंट कैमरा जैसे गैजेट्स बहुत पसंद आते हैं। आप अपनी बजट के अनुसार कोई भी गैजेट चुन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed