{"_id":"5c3f16ccbdec2273952166bd","slug":"effective-7-tips-for-hooking-the-man-of-your-dreams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पार्टनर से डेटिंग के लिए जा रही हैं तो भूलकर ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकती हैं मुसीबत में","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ऑनलाइन पार्टनर से डेटिंग के लिए जा रही हैं तो भूलकर ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकती हैं मुसीबत में
आपने अपने सपनों का राजकुमार ढूंढने के लिए आपने लाख कोशिश कर ली, लेकिन अभी तक आपको पसंद का लाइफ पार्टनर नहीं मिला। जाहिर है शादी के सपने संजोकर रखना और परफेक्ट पार्टनर सर्च करना मुश्किल है। अगर पार्टनर में परफेक्शन न मिले तो एक अजीब-सी उलझन होने लगती है। आपको ये पता होना चाहिए कि साइट पर ऑनलाइन कैसे लाइफ पार्टनर की तलाश की जाती है। कुछ लोग ऑनलाइन पार्टनर तो तलाश लेते हैं लेकिन ऑनलाइन जीवनसाथी तलाशना कई तरह की मुश्किलें भी पैदा कर देता है। आइए आपको बताते हैं कि जब आप ऑनलाइन पार्टनर ढूंढ रही हों किन चीजों का ध्यान रखें।
2 of 8
online dating
खुद को समझें- सबसे पहले ज़रूरी है कि आप खुद को समझें। ये जानें कि आपकी और दूसरों की ज़रूरतों में क्या फर्क है। दूसरे लोग आपसे क्या उम्मीद रखते हैं? अपने प्रति ईमानदार रहें, आपने जो गलतियां की हैं, उन्हें स्वीकार करें। किसी ऐसे इंसान से बात करें जो आपकी गलती बताए और यह भी कि आप फिर से वो गलतियां न दोहराएं। कई बार ऐसा होता है कि आपकी बात किसी को पसंद नहीं आती या आपकी बात का कोई सपोर्ट नहीं करता। ऐसे में आप सही का साथ दें और कोशिश करें कि कोई आपकी बात से नाराज न हो।
3 of 8
online dating
- फोटो : social media
परफेक्शन की उम्मीद न रखें- आप खुद भी महसूस करें कि क्या आप परफेक्ट हैं? इस दुनिया में कोई परफेक्ट नहीं है। अगर आप अपने लिए 100% परफेक्ट पार्टनर चाहती हैं तो आप शायद कभी नहीं मिल पाएगा। जितनी जल्दी हो, आप इस बात को मान लें और दूसरों की कुछ कमियों को नज़रअंदाज करना सीखें। अपने पार्टनर की कमियों में भी अच्छाई देखें। अगर आप अपने पार्टनर की कमियों को जानती हैं तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें, न कि उन पर हंसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
online dating
अपनी पसंद को पहचानें- आपको किस तरह के लोग पसंद हैं, आपके पार्टनर के अंदर का क्या खूबियां होनी चाहिए, ऑनलाइन डेटिंग में रजिस्टर करने से पहले आप को ये सब पता होनी चाहिए। अगर आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका पार्टनर आपके साथ किचन में हेल्प करे या नहीं, और न ही किसी घरेलू काम में आपकी मदद करे तो बेहतर होगा कि आप इस तरह की कोई उम्मीद ही न रखें।
विज्ञापन
5 of 8
dating tricks
खुद को एक्टिव रखें-अपनी हॉबी को हमेशा फॉलो करें। चाहे आपको टेनिस, पेंटिंग, गिटार या नाइट पार्टी में जाना पसंद हो, अपनी पसंद को हमेशा बनाए रखें। कई बार आपको आपकी पसंद का पार्टनर आस-पास ही मिल जाता है। हो सकता है कि आपकी हॉबीज आपस में मिलें। हॉबी को लेकर अगर आप सोच रही हैं कि आपकी तो कोई हॉबी ही नहीं तो आप नई और क्रिएटिव हॉबी बनाएं। इससे आपको पता चलेगा कि आपके अंदर कितना टैलेंट है। इसमें आपको मज़ा भी आएगा। आज से ही अपने लिए हॉबी बनाएं और उसे ज़रूर पूरा करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।