फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन पार्टनर से डेटिंग के लिए जा रही हैं तो भूलकर ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकती हैं मुसीबत में

Wed, 06 Nov 2019 03:59 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 06 Nov 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Effective 7 Tips for Hooking the Man of Your Dreams
dating

आपने अपने सपनों का राजकुमार ढूंढने के लिए आपने लाख कोशिश कर ली, लेकिन अभी तक आपको पसंद का लाइफ पार्टनर नहीं मिला। जाहिर है शादी के सपने संजोकर रखना और परफेक्ट पार्टनर सर्च करना मुश्किल है। अगर पार्टनर में परफेक्शन न मिले तो एक अजीब-सी उलझन होने लगती है।  आपको ये पता होना चाहिए कि साइट पर ऑनलाइन कैसे लाइफ पार्टनर की तलाश की जाती है। कुछ लोग ऑनलाइन पार्टनर तो तलाश लेते हैं लेकिन ऑनलाइन जीवनसाथी तलाशना कई तरह की मुश्किलें भी पैदा कर देता है। आइए आपको बताते हैं कि जब आप ऑनलाइन पार्टनर ढूंढ रही हों किन चीजों का ध्यान रखें। 

Effective 7 Tips for Hooking the Man of Your Dreams
online dating

खुद को समझें- सबसे पहले ज़रूरी है कि आप खुद को समझें। ये जानें कि आपकी और दूसरों की ज़रूरतों में क्या फर्क है। दूसरे लोग आपसे क्या उम्मीद रखते हैं? अपने प्रति ईमानदार रहें, आपने जो गलतियां की हैं, उन्हें स्वीकार करें। किसी ऐसे इंसान से बात करें जो आपकी गलती बताए और यह भी कि आप फिर से वो गलतियां न दोहराएं। कई बार ऐसा होता है कि आपकी बात किसी को पसंद नहीं आती या आपकी बात का कोई सपोर्ट नहीं करता। ऐसे में आप सही का साथ दें और कोशिश करें कि कोई आपकी बात से नाराज न हो।

Effective 7 Tips for Hooking the Man of Your Dreams
online dating - फोटो : social media

परफेक्शन की उम्मीद न रखें- आप खुद भी महसूस करें कि क्या आप परफेक्ट हैं? इस दुनिया में कोई परफेक्ट नहीं है। अगर आप अपने लिए 100% परफेक्ट पार्टनर चाहती हैं तो आप शायद कभी नहीं मिल पाएगा। जितनी जल्दी हो, आप इस बात को मान लें और दूसरों की कुछ कमियों को नज़रअंदाज करना सीखें। अपने पार्टनर की कमियों में भी अच्छाई देखें। अगर आप अपने पार्टनर की कमियों को जानती हैं तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें, न कि उन पर हंसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Effective 7 Tips for Hooking the Man of Your Dreams
online dating

अपनी पसंद को पहचानें- आपको किस तरह के लोग पसंद हैं, आपके पार्टनर के अंदर का क्या खूबियां होनी चाहिए,  ऑनलाइन डेटिंग में रजिस्टर करने से पहले आप को ये सब पता होनी चाहिए। अगर आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका पार्टनर आपके साथ किचन में हेल्प करे या नहीं, और न ही किसी घरेलू काम में आपकी मदद करे तो बेहतर होगा कि आप इस तरह की कोई उम्मीद ही न रखें।

विज्ञापन
Effective 7 Tips for Hooking the Man of Your Dreams
dating tricks

खुद को एक्टिव रखें-अपनी हॉबी को हमेशा फॉलो करें। चाहे आपको टेनिस, पेंटिंग,  गिटार या नाइट पार्टी में जाना पसंद हो, अपनी पसंद को हमेशा बनाए रखें। कई बार आपको आपकी पसंद का पार्टनर आस-पास ही मिल जाता है। हो सकता है कि आपकी हॉबीज आपस में मिलें। हॉबी को लेकर अगर आप सोच रही हैं कि आपकी तो कोई हॉबी ही नहीं तो आप नई और क्रिएटिव हॉबी बनाएं। इससे आपको पता चलेगा कि आपके अंदर कितना टैलेंट है। इसमें आपको मज़ा भी आएगा। आज से ही अपने लिए हॉबी बनाएं और उसे ज़रूर पूरा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed