फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 8 Wishes: दुर्गा अष्टमी पर मंत्र और आरती से करें दिन की शुरुआत, सभी को भेजें भक्तिमय संदेश

Tue, 30 Sep 2025 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Sep 2025 10:43 AM IST
सार

Durga Ashtami Wishes in hindi: यहां नवरात्रि की अष्टमी तिथि के कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो कि बीज मंत्र, पूजन मंत्र और आरती के रूप में दिए जा रहे हैं। इन्हें भेजकर दिन की शुरुआत चमत्कारी तरीके से करें।

विज्ञापन
Durga Ashtami Wishes in hindi Wallpapers Navratri 8th Day Mahagauri Images Mantra Aarti Bhog in hindi
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Durga Ashtami Wishes in hindi: शारदीय नवरात्रि के आठवे दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। माता महागौरी की चार भुजाएं हैं। दाहिना हाथ अभय मुद्रा में, नीचे वाला दाहिना हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाला बाया हाथ वर मुद्रा में है। उनका वाहन वृषभ है। 



इस वर्ष दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। ये नवरात्रि उपवास का आखिरी दिन होता है। अष्टमी पर व्रत करके नवमी पर हवन और कन्या पूजन के बाद उपवास खोला जाता है। ऐसे में दुर्गा अष्टमी हिंदू धर्म में एक बेहद महत्वपूर्ण तिथि है और इस तिथि को उत्सव की तरह मनाने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है।

दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के मौके पर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भक्तिमय संदेश भेजकर इस पावन दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां नवरात्रि की अष्टमी तिथि के कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो कि बीज मंत्र, पूजन मंत्र और आरती के रूप में दिए जा रहे हैं। इन्हें भेजकर दिन की शुरुआत चमत्कारी तरीके से करें।

Durga Ashtami Wishes in hindi Wallpapers Navratri 8th Day Mahagauri Images Mantra Aarti Bhog in hindi
Navratri 2025 wishes - फोटो : अमर उजाला

महागौरी की बीज मंत्र

श्रीं क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

 

Durga Ashtami Wishes in hindi Wallpapers Navratri 8th Day Mahagauri Images Mantra Aarti Bhog in hindi
Shardiya Navratri Day 8 - फोटो : अमर उजाला

देवी महागौरी स्तुति मंत्र

 

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददरा।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Ashtami Wishes in hindi Wallpapers Navratri 8th Day Mahagauri Images Mantra Aarti Bhog in hindi
मां महागौरी की आरती - फोटो : Amar Ujala

मां महागौरी की आरती

 

जय महागौरी जगत की माया ।
जया उमा भवानी जय महामाया ।।
 

हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहां निवासा ।।
 

चंद्रकली ओर ममता अंबे ।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे ।।
 

भीमा देवी विमला माता ।
कौशिकी देवी जग विख्याता ।।
 

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा ।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ।।
 

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया ।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ।।
 

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया ।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ।।
 

तभी मां ने महागौरी नाम पाया ।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया ।।
 

शनिवार को तेरी पूजा जो करता ।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ।।
 

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो ।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो ।।
 

विज्ञापन
Durga Ashtami Wishes in hindi Wallpapers Navratri 8th Day Mahagauri Images Mantra Aarti Bhog in hindi
मां महागौरी के प्रिय भोग - फोटो : Amar Ujala

महागौरी का भोग

मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इसलिए आप उन्हें नारियल से बने लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं। नारियल के लड्डू न केवल स्वाद में मीठे होते हैं, बल्कि उनकी मिठास और सुगंध पूजा के माहौल को और भी पवित्र बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed