Durga Ashtami Wishes in hindi: शारदीय नवरात्रि के आठवे दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। माता महागौरी की चार भुजाएं हैं। दाहिना हाथ अभय मुद्रा में, नीचे वाला दाहिना हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाला बाया हाथ वर मुद्रा में है। उनका वाहन वृषभ है।
Navratri Day 8 Wishes: दुर्गा अष्टमी पर मंत्र और आरती से करें दिन की शुरुआत, सभी को भेजें भक्तिमय संदेश
Durga Ashtami Wishes in hindi: यहां नवरात्रि की अष्टमी तिथि के कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो कि बीज मंत्र, पूजन मंत्र और आरती के रूप में दिए जा रहे हैं। इन्हें भेजकर दिन की शुरुआत चमत्कारी तरीके से करें।
महागौरी की बीज मंत्र
श्रीं क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
देवी महागौरी स्तुति मंत्र
श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददरा।।
मां महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया ।
जया उमा भवानी जय महामाया ।।
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहां निवासा ।।
चंद्रकली ओर ममता अंबे ।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे ।।
भीमा देवी विमला माता ।
कौशिकी देवी जग विख्याता ।।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा ।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ।।
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया ।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ।।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया ।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया ।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया ।।
शनिवार को तेरी पूजा जो करता ।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो ।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो ।।
महागौरी का भोग
मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इसलिए आप उन्हें नारियल से बने लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं। नारियल के लड्डू न केवल स्वाद में मीठे होते हैं, बल्कि उनकी मिठास और सुगंध पूजा के माहौल को और भी पवित्र बनाती है।