फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप हो जाने के बाद भी रिश्ते का करें सम्मान, गुस्से में न करें ये मूर्खताएं वरना सबकी नजरों में बन जाएगा मजाक

Wed, 23 Dec 2020 05:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 23 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
do not do this mistakes in anger after your breakup in hindi
ब्रेकअप के बाद इंसान खुद को संभाल नहीं पाता है - फोटो : Social Media

कई बार ऐसी परिस्थिति बनती है कि ब्रेकअप के बाद इंसान खुद को संभाल नहीं पाता है और वह गुस्से में विवेक खो बैठता है। विवेक खो देने पर मनुष्य को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि वह जो हरकत करने जा रहा है, उसका प्रभाव किस प्रकार से पड़ सकता है और वह खुद न जाने कितने ही लोगों की नजरों में मजाक बन सकता है। जब सामने वाला व्यक्ति खुद के साथ सामने वाले व्यक्ति को निरंतर चोट पहुंचा रहा होता है तो अन्य लोग जो कि उसे एकसमय समझदार एवं परिपक्व समझते थे। वे अपने आप उससे दूर होने लगते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए ब्रेकअप के बाद किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। 

do not do this mistakes in anger after your breakup in hindi
ऐसा करने से आपका म्यूचुअल फ्रेंड आपसे चिढ़ने लगेगा - फोटो : pixa

अन्य लोगों पर दबाव बनाना
ब्रेकअप के बाद वो व्यक्ति सबसे अधिक दुविधा में रहता है जिसके दोनों ही पक्षों से संबंध अच्छे होते हैं क्योंकि ऐसी परिस्थिति में किसी एक का चयन करना उसके बस की बात नहीं है। ऐसे में जिस भी व्यक्ति का ब्रेकअप हुआ है वो इस तरह के म्यूचुअल फ्रेंड पर दबाव नहीं बना सकता कि वो एक ही से बात करे या एक ही से मिलना-जुलना करे क्योंकि ऐसा करने से आपका म्यूचुअल फ्रेंड आपसे चिढ़ने लगेगा।

do not do this mistakes in anger after your breakup in hindi
सामने वाले व्यक्ति के साथ उसका परिवार भी परेशान होता है - फोटो : social media

मरने की धमकी देना
ब्रेकअप के बाद कई सारे लोग यह हरकत करते हैं कि वे सामने वाले पार्टनर को थोड़े दिन बाद इमोशनल मैसेज करने लगते हैं और जब उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती तो उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। ऐसी स्थिति में वे सामने वाले को मरने-मारने की धमकी देने लगते हैं, जो कि बहुत गलत तरीका है। ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति के साथ उसका परिवार भी परेशान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do not do this mistakes in anger after your breakup in hindi
लोगों के बीच भी अपना सम्मान खो दोगे - फोटो : pixa

एक-दूसरे को जलाना 
ब्रेकअप के बाद जो लोग ऐसी हरकतें करते हैं, वे तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की नजरों में हंसी का पात्र बन जाते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर ब्रेकअप के कुछ ही दिन बाद किसी अन्य स्त्री या पुरुष के साथ पर्सनल तस्वीरें डालकर बिल्कुल संभव है कि आप सामने वाले को तकलीफ पहुंचाने में तो कामयाब हो जाओगे, साथ ही लोगों के बीच भी अपना सम्मान खो दोगे।

 

विज्ञापन
do not do this mistakes in anger after your breakup in hindi
आपके दोस्त भी कभी आप पर विश्वास नहीं करेंगे - फोटो : social media
निजी बातें दूसरों को बताना
दो लोग जब प्यार में होते हैं, लंबा समय एकसाथ गुजारते हैं तब वे अपने जीवन से जुड़ी निजी बातें भी एकदूसरे से साझा करते हैं। ऐसे में यह आपका फर्ज है कि आप रिश्ते का सम्मान करते हुए रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद भी वे बातें किसी से भी साझा न करें। यदि आप इस तरह की बातें अपने दोस्तों को बताते हैं तो यकीन मानिए आगे चलकर आपके दोस्त भी कभी आप पर विश्वास नहीं करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed