अगर घर की बहू खुश रहती है तो परिवार में भी खुशहाली छाई रहती है और यदि घर में नई बहू की पहली दिवाली हो तो फिर तो त्योहार का मजा ही कुछ और होता है। नई बहू पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियां करती हैं, घर के सदस्यों की इच्छाओं का सम्मान करती हैं इसलिए परिवार के सदस्यों विशेषकर सास का यह दायित्व होता है कि वे नई-नवेली गृहलक्ष्मी की दिवाली को विशेष और यादगार बनाएं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए, किन उपहारों को देकर बहू की पहली दिवाली को बनाया जा सकता है खास।
Diwali 2020: यदि आपकी बहू की भी ससुराल में पहली दिवाली है तो इन उपहारों से करें गृहलक्ष्मी को प्रसन्न
बॉडी केयर किट
नई बहूएं ससुराल में पहली दिवाली पर खूब उत्साहित रहती हैं। वे त्योहार की सारी तैयारियों को बेहतर ढंग से करने के लालच में खुद को तक भूल जाती हैं। वे पूजन, पकवान बनाने, घर की सजावट करने ,खरीदारी करने में ऐसे जुटती हैं कि उन्हें सुबह से रात हो जाती है। इसलिए आप बहू को बॉडी केयर किट दे सकती हैं। इससे बहू को यह भी महसूस होगा कि सास होने के नाते आपको उनकी कितनी फिक्र है।
पुश्तैनी आभूषण या सिक्के
सभी के घर में पुश्तैनी आभूषण और सिक्के तो होते ही हैं जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होते हैं। दिवाली या धनतेरस से बेहतर कोई शुभ दिन नहीं जब आप अपनी बहू को पुश्तैनी आभूषण या सिक्के सौंपे। बहू को पुश्तैनी वस्तुओं का इतिहास एवं भावात्मक जुड़ाव के बारे में भी बतलायें ताकि बहू भी उनके महत्व को अच्छे से जान सके।
शॉल या स्वेटर
आप बहू को कोई ऐसी वस्तु भी दे सकते हैं जो कि उनके लिए आने वाले दिनों में उपयोगी साबित हो इसलिए जाड़े के मौसम को ध्यान में रखते हुए आप अपनी बहू को कोई सुंदर सी शॉल या स्वेटर भी दे सकते हैं। वैसे भी नई बहू आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की खरीदारी तो करेंगी ही परंतु जब गर्म कपड़े दिवाली के तोहफे के रुप में मिलेंगे तो घर की लक्ष्मी खुश हो जाएंगी।
सुहाग पेटी
चूंकि नई बहू घर की साक्षात लक्ष्मी हैं तो सास यदि दिवाली के उपहार स्वरुप उन्हें सुहाग का सामान दें तो यह एक अच्छा शगुन है। सास नई बहू के लिए एक खुद से एक सुहाग पेटी तैयार करें जिसमें शृंगार का सामान जैसे मेकअप, चूड़ियां, साड़ी आदि दे सकती हैं। शृंगार पेटी देते समय अपनी बहू को खूब सारा आशीर्वाद भी दें और फिर देखें बहू के चेहरे की प्रसन्नता।