फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में अगर सालियों की मांग मान लेते लालू के लाल, तो हो जाते कंगाल

Tue, 15 May 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Did Bihar Former CM Lalu Prasad Son Tej Pratap Sisters In Law Demand 1 crore during Wedding rituals
Tej Pratap

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप को शादी की रस्में महंगी पड़ीं। वो तो भला हो छोटे भाई तेजस्वी यादव का, वर्ना अगर दूल्हे राजा तेज प्रताप यादव ने सालियों की मांगें मान ली होतीं, तो उनका कंगाल होना लगभग तय था।

Did Bihar Former CM Lalu Prasad Son Tej Pratap Sisters In Law Demand 1 crore during Wedding rituals
Tej Pratap

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जूता चुराई की रस्म के दौरान तेज प्रताप की सालियों ने 10 लाख रुपये की मांग रख दी थी। इस पर तेज प्रताप ने कहा कि वह शगुन के केवल 11 रुपये ही देंगे। मगर दुल्हन ऐश्वर्या राय की बहनें अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं थीं। तब दूल्हे के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मामला संभाला और 50 हजार रुपये में 'डील' फाइनल हुई।

Did Bihar Former CM Lalu Prasad Son Tej Pratap Sisters In Law Demand 1 crore during Wedding rituals
Tej Pratap

सिर्फ जूता चुराई ही नहीं, तेज प्रताप की सालियों ने कोहबर की द्वार छेकाई की रस्म के दौरान पूरे 1 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। हो सकता है कि वे जूता चुराई में हुए मोल-भाव से बिगड़े अपने हिसाब को इस रस्म की कमाई से पूरा करने के मूड में थीं। बहरहाल, तेजस्वी यादव ने यहां भी बीच-बचाव करके 50 हजार रुपये में बात फाइनल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Bihar Former CM Lalu Prasad Son Tej Pratap Sisters In Law Demand 1 crore during Wedding rituals
tej pratap wedding

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और महुआ से विधायक तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई है। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और आरजेडी नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और एमिटी यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
Did Bihar Former CM Lalu Prasad Son Tej Pratap Sisters In Law Demand 1 crore during Wedding rituals
Tej Pratap

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी पटना में एक भव्य समारोह में 12 मई को हुई। चारा घोटाला मामले में दोषी लालू प्रसाद को शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मिली। इससे पहले सगाई की रस्म हुई जिसमें राजद सुप्रिमो शामिल नहीं हो सके। करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई की रस्म हुई। वहीं, शादी के दौरान भारी भीड़ जुटी जिसकी वजह से हंगामा और लूटपाट भी हुआ। बाद में तेजस्वी ने उपद्रव के लिए माफी भी मांगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed