फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 राशि की लड़कियां बनती हैं वफादार पत्नी, क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है इस लिस्ट में शामिल

Tue, 15 May 2018 10:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Girls With These Zodiac Signs Become Loyal wife
happy couple
हर लड़का चाहता है कि उसका पार्टनर हमेशा उसके साथ प्यार से रहे। आपने कई बार देखा होगा एक रिश्ते में होने के बावजूद लड़कियों का दिल दूसरे लड़को पर फिसल जाता है। इन दिनों एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी काफी ट्रेंड में है। इस धोखे से बचने के लिए आइए आपको बताते हैं उन 4 राशियों की लड़कियों के बारे में जो प्यार के मामले में बेहद वफादार होती हैं।
Girls With These Zodiac Signs Become Loyal wife
couple
मेष (21 मार्च-19 अप्रैल)
इस राशि वाली लड़कियां खूबसूरत और जिंदगी को खुल कर जीने वाली होती हैं। लोग बहुत जल्दी इनकी तरफ खीचे चले जाते हैं। इन राशि की लड़कियों में आत्मविश्वास भी कूट-कूटकर भरा होता है। ये हर रिश्ते को अच्छे से निभाती हैं। अगर किसी से इनकी शादी हुई तो यह अपनी सारी जिंदगी उनके नाम कर देती हैं।

वफादार रहने के साथ-साथ ये अपने पार्टनर से भी बदले में उम्मीदें रखती हैं। अगर उन्हें लगा कि उनका पार्टनर उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर रहा तो उन्हें छोड़ने में ये जरा भी हिचक महसूस नहीं करती। 
Girls With These Zodiac Signs Become Loyal wife
romantic couple
वृश्चिक (23 अक्टूबर-21 नवंबर)
इस राशि वाली लड़कियां बहुत समझदार होती हैं। इन्हें मालूम है कैसे अपने पार्टनर की परेशानियों में उनका साथ देना है। पर इन्हें अपनी आजादी से बहुत प्यार होता है। अगर आप उन्हें उनकी जिंदगी उनके हिसाब से जीने देंगे तो वह आपकी जिंदगी में खुशियां भर देंगी, लेकिन जहां आपने रोक-टोक शुरू की तो बात वहीं बिगड़ जाएगी।

इस राशि वाली लड़कियों को सामने वाले को परखना बहुत अच्छे से आता है। वह अपने दोस्त के साथ-साथ दुश्मन भी सोच-समझकर चुनती हैं। इसलिए अगर उन्होंने आपको अपना जीवनसाथी चुना है तो समझ जाइए कि आपमें कोई तो बात जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girls With These Zodiac Signs Become Loyal wife
couple
मकर राशि (22 दिसंबर-19 जनवरी)
मकर राशि की लड़कियां अपने पति के साथ लॉयल रहती हैं। घर, बाहर के काम और बच्चों को एक साथ संभालना इनके लिए बाएं हाथ का खेल है। इस राशि वाली महिलाओं को व्यवस्थित ढंग से काम करना पसंद होता है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न किया करें। यह किसी भी रिश्ते में पड़ने से पहले वक्त जरूर लेती हैं, लेकिए एक बार किसी के साथ जुड़ी तो हमेशा साथ निभाती हैं।
विज्ञापन
Girls With These Zodiac Signs Become Loyal wife
couple
कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
कन्या राशि वाली लड़कियां दिल की बहुत साफ होती है। इस राशि वाली लड़कियां जिसके साथ प्यार में पड़ती है अपनी सारी जिंदगी उसी के नाम कर देती है। इस राशि वाली महिलाओं को न सुनना नहीं पसंद। ऐसा जरूरी नहीं है कि जो वो कहे वहीं सही हो पर आप अगर इसमें बैलेंस बनाना सीख गये तो समझिए आपकी शादी की गाड़ी निकल पड़ी। कभी आप किसी बात के लिए अगर ना बोलने वाले हो तो इस बारे में पहले 10 बार सोच जरूर लीजिएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed