फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Pregnant Woman and Son Die in Well After Husband’s Death; Daughter Escapes, Police Probe Case

शिवपुरी: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, हाथ छुड़ाकर भागी बेटी

Thu, 29 Oct 2026 02:37 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

करीब एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद गर्भवती और उसके पांच वर्षीय बेटे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान उसकी बेटी किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन
Shivpuri: Pregnant Woman and Son Die in Well After Husband’s Death; Daughter Escapes, Police Probe Case
गर्भवती महिला ने बच्चे के साथ लगाई कुएं में छलांग

विस्तार

जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गूगर में बुधवार दोपहर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। पति की मौत के बाद कठिन दौर से गुजर रही एक गर्भवती महिला की अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कुएं में डूबने से मौत हो गई। महिला की बेटी इस घटना के दौरान किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मां-बेटे को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान अंजली रावत और उसके पांच वर्षीय बेटे प्रशांत के रूप में हुई है। अंजली के पति धरमवीर रावत की करीब एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार में पहले से मौजूद इस दुखद परिस्थिति के बीच हुई घटना ने गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब अंजली की बेटी मोनिका घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि उसकी मां छोटे भाई प्रशांत को लेकर खेत पर स्थित कुएं में चली गई है। यह सुनते ही परिवार के लोग घबरा गए और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, उप अभियंता के घर मिली सरकारी फाइल, अफसरों से 2 दिन में जवाब तलब

मृतका के देवर घनश्याम रावत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रामेश्वर रावत, मोहर सिंह, मदन रावत सहित गांव के अन्य लोग कुएं के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर अंजली और प्रशांत को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल बैराड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अंजली के पति धरमवीर की लगभग एक महीने पहले सड़क हादसे में जान चली गई थी। पति की मृत्यु के बाद परिवार की परिस्थितियां बदल गई थीं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से अंजली मानसिक तनाव में थी। हालांकि उसकी परेशानी की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान के अनुसार शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली है कि अंजली अपनी बेटी को भी अपने साथ ले जाना चाहती थी लेकिन मोनिका उसका हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली। इस तरह वह सुरक्षित घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मां और बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम गूगर में हुई इस घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed