फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Boy Name: बेटे को देना है यूनिक नाम? ये रही धनु राशि के लिए 10 सबसे मॉडर्न और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट

Tue, 24 Jun 2025 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

Dhanu Rashi Baby Boy Names: अगर आप भी इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम अपने बेटे को देना चाहते हैं तो ऐसे नाम का चयन करें जो न केवल आधुनिक हो, बल्कि उसमें गहराई और शुभता भी हो।

विज्ञापन
Dhanu Rashi Baby Boy Traditional Names with Unique Meaning Sagittarius Latest Baby Boy Name Full List
धनु राशि वाले बच्चों के लिए यूनिक और माॅडर्न नाम - फोटो : Freepik

Dhanu Rashi Baby Boy Names: बच्चे के जन्म के बाद सबसे अहम और भावनात्मक फैसला होता है, उसके लिए नाम चुनना। नाम का चयन करने के कई तरीके हो सकते हैं। कुछ लोग राशि के अनुसार बच्चे का नाम रखते हैं तो कुछ कोई खास अक्षर या अर्थ से संबंधित नाम चुनते हैं। अगर आपके बेटे का जन्म धनु राशि (Sagittarius) में हुआ है तो कुछ खास अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बेटे को दे सकते हैं। धनु राशि के अक्षर होते हैं- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नामों में सकारात्मक ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सौभाग्य की भावना मानी जाती है। अगर आप भी इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम अपने बेटे को देना चाहते हैं तो ऐसे नाम का चयन करें जो न केवल आधुनिक हो, बल्कि उसमें गहराई और शुभता भी हो।

Dhanu Rashi Baby Boy Traditional Names with Unique Meaning Sagittarius Latest Baby Boy Name Full List
य अक्षर से बेटे के लिए नाम - फोटो : Freepik

धनु राशि से कुछ यूनिक और मॉडर्न नाम

य से बेटे का नाम

  • यशव का मतलब होता है सफलता पाने वाला
  • यशील नाम बेटे के लिए नया और यूनिक है, जिसका अर्थ सफलता, अमीर या लोकप्रिय है।
  • युव नाम रखा जा सकता है, जिसका आशय है युवा या ताजगी से भरपूर।
  • युगांश नाम का मतलब है ब्रह्माण का एक हिस्सा।
  • यशायन नाम आधुनिक और माॅडर्न है, इन नाम का अर्थ प्रसिद्धि का स्थान है।
  • योमन समर्पित सेवक या योद्धा को कहते हैं। ये बेटे के लिए सुंदर और आधुनिक नाम है।
  • यशदीप का मतलब है जिसका यश पूरी दुनिया में फैला हो। इसका अर्थ महिमा व सम्मान से भी है।
  • यभ्य सुंदर अर्थ वाला नाम है, जिसका मतलब कई सहायकों का स्वामी होता है।
Dhanu Rashi Baby Boy Traditional Names with Unique Meaning Sagittarius Latest Baby Boy Name Full List
भ अक्षर से लड़कों के लिए नाम की सूची - फोटो : Adobe
भ से बच्चे का नाम 
  • भव्य का मतलब है भव्यता से परिपूर्ण। बेटे के लिए भव्य नया नाम है।
  • भार्गव भगवान शिव के कई नामों में से एक नाम है। लड़कों के लिए यह नाम सुंदर अर्थ और भावना वाला है।
  • भीष्म नाम भी पौराणिक, धार्मिक महत्व वाला है। साथ ही इस नाम का अर्थ भी काफी अच्छा है। भीष्म का मतलब है दृढ़ निश्चयी या महान योद्धा।
  • भैरव  शिव का रौद्र रूप माना जाता है। बेटे के लिए यह नाम एक सशक्त व्यक्तित्व वाला हो सकता है।
  • भ्राज नाम लड़कों के लिए मार्डन और अर्थपूर्ण हैं। भ्राज का मतलब है चमकदार और तेजस्वी।
  • भुविक का मतलब है स्वर्ग। बेटे के लिए यह नाम काफी भाग्यशाली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanu Rashi Baby Boy Traditional Names with Unique Meaning Sagittarius Latest Baby Boy Name Full List
ध अक्षर से बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

ध अक्षर से बेटे का नाम 

  • ध्रुव एक तारे का नाम है। इसका अर्थ स्थिर, अडिग और नक्षत्र से है।
  • ध्रुवम का मतलब है स्थिर या अटल।
  • धैर्य नाम रखा जा सकता है, जिसका अर्थ सहनशीलता से है।
  • धामन का अर्थ है प्रकाश या तेज।
  • धवल नाम सफेद या स्वच्छ को कहा जाता है। बेटे के लिए यह काफी यूनिक नाम है।
  • धनंजय का मतलब है ऐसा व्यक्ति जिसने धन पर विजय पा ली हो।
विज्ञापन
Dhanu Rashi Baby Boy Traditional Names with Unique Meaning Sagittarius Latest Baby Boy Name Full List
फ अक्षर से लड़कों के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

फ अक्षर से बेटे के लिए नाम 
 

  • फाल्गुन नाम सुंदर है और इसका अर्थ भी खूबसूरत है। फाल्गुन का मतलब शुभ माह का प्रतीक और पवित्रता से है।
  • फलिह का अर्थ सफल और भाग्यशाली से है।
  • फाबिश नाम का मतलब है खुश। बेटे के लिए यह नाम खुशियों के प्रतीक जैसा है।
  • फणीश भगवान शिव के कई नामों में से एक है। इस नाम का मतलब ब्रह्मांडीय नागिन शेष है।
  • फलक नाम बेटे के लिए सुंदर है। इसका मतलब स्वर्ग या आकाश होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed