फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन क्रिकेटरों ने थामा अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं का हाथ, न की दुनिया और परिवार की परवाह

Sun, 24 Nov 2019 04:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
cricketers who married with divorced women
- फोटो : social media

फिल्मों के दीवानों को अपने स्टार की सारी बात की जानकारी होती है। यहां तक की उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है उसके बारे में भी उनके फैंस को पता होता है। उसी तरह से क्रिकेट के दीवानों को भी ये जानने में बहुत दिलचस्पी रहती है कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है। कुछ क्रिकेटर जितना मैदान में अपनी शानदार पारियों को लेकर चर्चा में रहें हैं उतनी ही उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में थी। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ क्रिकेटरों की लव लाइफ के बारे में जो किसी फिल्मी दास्तान से कम नहीं थी।


 
cricketers who married with divorced women

अनिल कुंबले और चेतना
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का है। क्रिकेट की दुनिया में इनके सफर की तरह इनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। कुंबले एक शादीशुदा और एक बच्ची की मां चेतना को दिल दे बैठे थे। चेतना अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। हाल यह था कि चेतना का प्रेम से भरोसा ही उठ गया था। ऐसे में अनिल के लिए चेतना को मनाना काफी मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे वह उनका दिल जीतने में कामयाब हुए। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। अनिल ने चेतना संग उनकी बेटी को भी अपनाया। आज दोनों के तीन बच्चे हैं।


 
cricketers who married with divorced women
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी
भारतीय क्रिकेटर के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन की लव स्टोरी भी कुछ इसी तरह की है। उन्हें अपने से दस साल बड़ी और शादीशुदा आयशा मुखर्जी से प्यार हो गया। एक बार शिखर हरभजन संग मिलकर फेसबुक चला रहे थे। तभी उन्हें भज्जी की फेसबुक वॉल पर आयशा की तस्वीर दिखाई दी और वह उस पर फिदा हो गए। उन्होंने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। वह नहीं जानते थे कि ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी रिक्वेस्ट एकसेप्ट कर लेगी। दोनों फेसबुक पर बात करने लगे और देखते ही देखते उनमें गहरी दोस्ती हो गई। रोज बातों का दौर चलता गया और दोनों को कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। धवन जानते थे कि वो उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां है, लेकिन धवन ने इसकी परवाह नहीं की और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 

आयशा ने भी हां कर दी और धवन ने उनसे शादी के लिए समय मांगा क्योंकि उस समय धवन का करियर शुरू हुआ था। धवन के परिवार को जैसे ही पता चला तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया, लेकिन बाद में वे लोग भी मान गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketers who married with divorced women

वेंकटेश प्रसाद और जयंती
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद से जयंती की मुलाकात अनिल कुंबले ने 1994 में करवाई थी। उन दिनों अनिल कुंबले बेंगलुरु में टाइटन ब्रांड के लिए काम कर रहे थे और जयंती इसकी पीआरओ थीं। वेंकटेश कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि जयंती ने ही उन्हें प्रपोज किया था। अगर यह काम उनके जिम्मे होता तो शायद ही वह अपने दिल की बात कभी जयंती से कह पाते। दोनों ने 22 अप्रैल 1996 को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि आपको जानकर यह हैरानी होगी कि जयंती तलाकशुदा थीं और इस बारे में मीडिया में आने वाली रिपोर्ट्स ने प्रसाद के परिवारवालों को चिंता में डाल दिया था। 



 
विज्ञापन
cricketers who married with divorced women
मुरली विजय और निकिता

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय की शादी की कहानी विवादों से भरी हुई है। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की प्रेग्नेंट वाइफ को ही अपनी जीवनसंगिनी बना लिया था। साल 2012 में मुरली विजय की मुलाकात दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता से हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आने लगा। दोनों एक दूसरे से मिलने और समय बिताने लगे। दोनों का अफेयर शुरू हो गया। इस बारे में जब दिनेश कार्तिक को मालूम हुआ तो उन्होंने निकिता तो तलाक दे दिया। इसके बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed