फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में अपनाएं ये नियम, सेहत ही नहीं रिश्ते भी होंगे बेहतर

Sat, 08 May 2021 09:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 May 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update Follow these rules in your life you will get many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर कोई परेशान है। वहीं, लोग अपने घरों पर रहने को भी मजबूर है, क्योंकि बाहर जाना ऐसे समय में खतरे से खाली नहीं है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं है, इसलिए लोगों को अगर इस वायरस को मात देनी है तो उन्हें अपने घर में ही रहना होगा। कोरोना काल होने की वजह से आप अपने घर पर हैं, तो क्या हुआ। कुछ नियम हैं, जिन्हें आपको इस दौरान भी अपनाना चाहिए। इससे आपकी सेहत ही नहीं रिश्ते भी बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

coronavirus update Follow these rules in your life you will get many benefits
Morning walk - फोटो : PTI

सुबह जल्दी उठें

  • कोरोना काल होने की वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही हैं, लेकिन आपको ऐसे समय में भी जल्दी उठना चाहिए, क्योंकि सुबह उठने से दिमाग तंदुरुस्त होता है। साथ ही जल्दी उठने से आप खुद के लिए और अपने परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे।
coronavirus update Follow these rules in your life you will get many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

योग या व्यायाम करें

  • आप घर पर हैं, और सुबह जल्दी उठ गए हैं, तो आप योग या व्यायाम कर सकते हैं। वैसे भी इस कोरोना काल में खुद को फिट और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। कम से कम रोजाना आपको सुबह 30 मिनट तक तो व्यायाम या फिर योग करना चाहिए। इससे आपका आलस भी दूर भाग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Follow these rules in your life you will get many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सुबह उठकर बड़ों को प्राणाम करें

  • जरूरी है कि हमें बड़ों का आदर करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। रोज सुबह उठने के बाद हमें अपने माता-पिता और घर के बाकी बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। उनके पैर छूकर रोजाना आशीर्वाद लेने से हमारा दिन अच्छा जाता है और हमारे रिश्तों में भी मिठास घुली रहती है।
विज्ञापन
coronavirus update Follow these rules in your life you will get many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

काम के समय काम, घर वालों को भी दे समय

  • कोरोना काल होने की वजह से आप घर पर हैं, और अगर आपका वर्क फ्रॉम होम चल रहा है तो ऐसे में आपको काम के समय तो काम करना चाहिए। वहीं, जब आपका काम खत्म हो जाए, तो आपको मोबाइल या लैपटॉप में घुसने की जगह अपने घर वालों को समय देना चाहिए। इस कठिन समय में जब आप उनके साथ बैठेंगे और उनसे बात करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आपको भी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed