फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर पर हो रही है टेंशन, तो इन तरीकों से घर पर बिताएं हंसी-खुशी के पल

Fri, 07 May 2021 09:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 May 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Tension is happening at home in lockdown so spend moments of laughter at home in these ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। ये वायरस हर दिन काफी संख्या में लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसे में बिना काम के घर से बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। इसलिए लोग अपने घरों में ही ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। ऐसे में अगर आप लडॉकडाउन की वजह से घर पर हैं, और आपको टेंशन हो रही है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने परिवार संग हंसी-खुशी के पल बिता सकते हैं।

relationship tips Tension is happening at home in lockdown so spend moments of laughter at home in these ways
Book reading - फोटो : pexels

अच्छी किताबें पढ़ें

  • आपको अगर चिंता सता रही है या आपको टेंशन हो रही है, तो आपको किताबें पढ़नी चाहिए। जब आप किताबें पढ़ेंगे तो आपके दिमाग में किसी तरह की कोई दूसरी बात नहीं आएगी। वहीं, किताब पढ़ने से आपको ज्ञानवर्धक बातें मिलेंगी, जो आपको काफी फायदा देंगी। साथ ही किताबें पढ़ने से आपका समय भी अच्छा बितेगा।
relationship tips Tension is happening at home in lockdown so spend moments of laughter at home in these ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं

  • आप घर पर हैं, और बाहर लॉकडाउन है। ऐसे में आप कहीं बाहर तो जा नहीं सकते। इसलिए आप ऐसा कर सकते हैं कि अपने पार्टनर संग घर पर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इस दौड़ती-भागती जिंदगी में वैसे भी हम अपने पार्टनर को समय कहां दे पाते हैं और जब हम लॉकडाउन के बहाने से ही घर पर हैं, तो ऐसे में हमें अपने पार्टनर को समय देना चाहिए और उनके साथ रोमांटिक पल बिताने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Tension is happening at home in lockdown so spend moments of laughter at home in these ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नशे से दूर रहें

  • आपको ये बात भी ध्यान देनी है कि आपको घर पर नशा नहीं करना है। नशा करने से घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं, जिससे परेशानियां बढ़ती हैं। वहीं, बच्चों पर भी इसका गलत असर होता है। साथ ही आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। इसकी जगह पर आपको अपने परिवार संग एंजॉय करना चाहिए। इससे आपको टेंशन भी नहीं होगी।
विज्ञापन
relationship tips Tension is happening at home in lockdown so spend moments of laughter at home in these ways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बागबानी कर सकते हैं

  • लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं, तो आप बागबानी भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी मन को सुकून मिलता है। आपके घर में कोई गार्डन है या फिर घर की छत पर आपने पेड़-पौधे लगा रखे हैं, तो भी आप बागबानी कर सकते हैं। ऐसा करने से मन को सुकून मिलने के साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed