फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: कोरोना काल में मिला ऑनलाइन दोस्ती को बढ़ावा, ऐसे दिया एक-दूसरे का साथ

Sun, 01 Aug 2021 12:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 01 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
corona time online friendship covid period Online friendship was encouraged during the Corona period how did they support each other
कोरोना काल में ऑनलाइन दोस्ती - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को डराकर रखा है। भले ही मौजूदा समय में इस वायरस की दूसरी लहर धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है, लेकिन अगर इसकी पहली और दूसरी लहर को याद करेंगे, तो आज भी हर कोई डर जाता है। कोरोना काल में कई लोग ऐसे थे, जो अकेले हो गए, कोई अपने घरवालों से दूर था, तो कोई खुद को अकेला महसूस कर रहा था, कोई मुसीबत में फंसा था, तो कोई अपने चारों तरफ नकारात्मक चीजें महसूस कर रहा था आदि। ऐसे लोगों की मदद के लिए उनके दोस्त इस कोरोना काल में आगे आए और वो भी ऑनलाइन के माध्यम से। अगर ये कहा जाए कि इस कोरोना काल मे ऑनलाइन दोस्ती को काफी बढ़ावा मिला, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लोगों ने ऑनलाइन जुड़कर अपने-अपने दोस्तों का साथ दिया, उनकी मदद की और इनके चारों तरफ सकारात्मक चीजें फैलाईं। तो चलिए इस अतंरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे जानते हैं ऑनलाइन दोस्ती के बारे में।

corona time online friendship covid period Online friendship was encouraged during the Corona period how did they support each other
कोरोना काल में ऑनलाइन दोस्ती - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया पर जुड़े

  • कोरोना काल में सोशल मीडिया के जरिए सभी दोस्तों ने मिल-जुलकर एक-दूसरे की हिम्मत बढ़ाई। सभी दोस्त सोशल मीडिया पर जुड़े और इस कठिन समय से कैसे बचना है, कैसे हिम्मत नहीं हारनी है, कैसे अपने घर वालों का ख्याल रखना है, कैसे लोगों की मदद करनी है आदि। इन सभी बातों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।
corona time online friendship covid period Online friendship was encouraged during the Corona period how did they support each other
कोरोना काल में ऑनलाइन दोस्ती - फोटो : istock

वीडियो कॉल के जरिए

  • ये एक ऐसा समय था, जब कोई किसी से मिल नहीं पा रहा था। कोरोना काल होने की वजह से लॉकडाउन लगा था, तो ऐसे में दोस्तों से जुड़ने का एक ही रास्ता था और वो था वीडियो कॉल। स्कूल के दोस्त, कॉलेज के दोस्त, दफ्तर के दोस्त, गली-मोहल्ले के दोस्त आदि। ये सभी वीडियो कॉल पर जुड़े, एक-दूसरे की हिम्मत बांधी और इस कठिन समय में एक-दूसरे को अकेला महसूस नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
corona time online friendship covid period Online friendship was encouraged during the Corona period how did they support each other
कोरोना काल में ऑनलाइन दोस्ती - फोटो : istock

अच्छे वीडियो शेयर किए

  • कोरोना वायरस की पहली लहर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। ऐसे में लोग काफी डरे हुए थे। कई लोग थे, जो अपने घरवालों से दूर अकेले भी रह रहे थे। ऐसे में इन लोगों को सहारा देने का काम इनके दोस्तों ने भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर, उनके मोबाइल पर अच्छे वीडियो भेजें। ऐसे वीडियो जिन्हें देखकर उनके दोस्तों को हिम्मत आई, और वो सभी इस कठिन समय को पार कर गए।
विज्ञापन
corona time online friendship covid period Online friendship was encouraged during the Corona period how did they support each other
कोरोना काल में ऑनलाइन दोस्ती - फोटो : istock

एक-दूसरे की हिम्मत बांधी

  • कहते हैं एक सच्चा दोस्त कभी अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ता और वो भी खासकर बुरे वक्त में। कोरोना काल मे कई दोस्तों ने अपने दोस्तों की मदद की, उनकी हिम्मत बांधी। जो दोस्त अकेले रह रहे थे, उनको अकेला महसूस नहीं होने दिया, जो दोस्त अपने घर नहीं जा पा रहे थे, उन्हें घर भेजने में मदद की आदि। ऐसे कई तरीकों से मदद करके दोस्तों ने बता दिया कि दोस्ती का रिश्ता सबसे ऊपर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed