फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: इस बार दोस्तों को दें ये पांच गिफ्ट, दोस्ती होगी और मजबूत

Sun, 01 Aug 2021 12:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 01 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 5 best gifts for friend best gifts for friendship day
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

हमारी जिंदगी में कई रिश्ते होते हैं, लेकिन दोस्ती का रिश्ता सबसे खास माना जाता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा अपने दोस्त की मदद के लिए तैयार खड़ा रहता है, उसको समझता है, उसकी दुख-तकलीफ को अपना समझता है, उसकी हर तरह से मदद करता है आदि। दोस्ती के इसी रिश्ते को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, और इस साल ये दिन 1 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग पार्टी करता है, तो कोई अपने दोस्त को घर पर बुलाकर परिवार संग इस दिन को सेलिब्रेट करता है, तो कोई दोस्तों से दूर होने के बाद भी इस दिन को खास बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा सकता है। वहीं, लोग अपने दोस्तों को इस दिन उपहार भी देते हैं और अगर आपने भी अपने दोस्त के लिए अब तक कोई उपहार नहीं खरीदा है, तो हम आपको कुछ खास गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनक बारे में।

Happy Friendship Day 2021 5 best gifts for friend best gifts for friendship day
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

फ्रेंडशिप बैंड और ब्रेसलेट

  • फ्रेंडशिप डे के दिन आपको अपने दोस्त को सबसे पहले और जरूर जो गिफ्ट देना चाहिए, वो है फ्रेंडशिप बैंड। आप इस दिन अपने दोस्त को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर इस दिन की मुबारकबाद दे सकते हैं। इसके अलावा आप उसे कोई खास तरह का ब्रेसलेट भी दे सकते हैं, जो आपकी दोस्ती को वक्त के साथ और मजबूत करेगा।
Happy Friendship Day 2021 5 best gifts for friend best gifts for friendship day
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

कॉफी मग

  • आप अपने दोस्त को इस फ्रेंडशिप डे कॉफी मग दे सकते हैं। दोस्त को देने के लिए ये सबसे सही उपहार माना जाता है। इस पर आप उसकी फोटो या फिर आपकी और उसकी दोनों की साथ वाली फोटो भी प्रिंट करवा सकते हैं। ये कॉफी मग आपकी दोस्ती को मजबूत करने का काम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 5 best gifts for friend best gifts for friendship day
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

फोटो एल्बम

  • कहते हैं यादें जिंदगी का एक खूबसूरत एहसास है। आप भी इन यादों को फोटो एल्बम के जरिए समेट सकते हैं। आप अपने दोस्त को एक फोटो एल्बम या फिर फोटो फ्रेम भी उपहार के रूप में दे सकते हैं। इसमें आप अपने दोस्त और अपनी खास फोटो, जैसे- किसी ट्रिप की, किसी यादगार पल की तस्वीरें आदि लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 5 best gifts for friend best gifts for friendship day
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : pixabay

जूते और सैंडल

  • अगर आप किसी अपने पुरुष मित्र को उपहार देने की सोच रहे हैं, तो आप उन्हें जूते भी उपहार में दे सकते हैं। वहीं, अगर आप अपनी महिला मित्र को उपहार देना चाहते हैं, तो आप उन्हें सैंडल गिफ्ट कर सकते हैं। ये काम की चीज होती है, और जरूरत के समय काम आने वाली चीज है। इसलिए ये अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed