हर सपने का एक मतलब होता है और बिना मतलब के कभी भी सपने नहीं आते हैं। इसी तरह से अगर आपको शारीरिक संबंध को लेकर सपने आते हैं तो आप इन्हें बस सपना मत समझिए क्योंकि इन सपनों का संबंध आपके व्यक्तित्व से किसी न किसी रूप में जुड़ा रहता है। अगर आपको अपने आसपास के लोगों जिनमें आपका एक्स प्रेमी, बॉस और कोई ऐसा व्यक्ति जो आपको बहुत अच्छा लगता हो या फिर ऐसा कोई व्यक्ति जिसे आप पसंद न करते हैं, उसे लेकर सेक्स के सपने आते हैं तो इन सपनों का अर्थ जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं शारीरिक संबंधों को लेकर आने वाले सपनों का मतलब क्या होता है...
2 of 7
relationship
- फोटो : file photo
'साइकोलॉजिकल टुडे' के एक लेख के मुताबिक अगर आप किसी अजनबी को देखते हैं और आपको उसे लेकर सेक्स के सपने आते हैं तो यह आपकी कामलिप्सा के लिए अच्छा है। इसका मतलब यह भी है कि आपका दिमाग आपको बताना चाह रहा है कि आपकी शारीरिक जरूरत पूरी नहीं हो रही है। दरअसल सेक्शुअल एक्सपीरियंस और सेक्शुअल ड्रीम में अंतर होता है। इस तरह के सपने हमारे लिए दिमाग के संकेत होते हैं जो बताते हैं कि हमें शारीरिक संबंध की जरूरत महसूस हो रही है।
3 of 7
relationship
- फोटो : file photo
आपको किसी के साथ भी शारीरिक संबंध को लेकर सपने आ सकते हैं क्योंकि कई बार इनका संबंध बस हमारे जेहन में चल रहे आवेगों से होता है। लेकिन अगर अक्सर आपको ऐसे सपने आते हैं तो इनका कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। ज्यादातर सेक्स के सपने हमारी फेंटेसी से जुड़े होते हैं। यानी अगर हम किसी के प्रति आकर्षित होते हैं और उसके बारे में सेक्स का ख्याल रखते हैं तो हमें ऐसे ही सपने भी आ सकते हैं।
4 of 7
relationship
- फोटो : file photo
हालांकि कई बार इन सपनों के दूसरे अर्थ भी निकलते हैं। अगर आपका रिलेशनशिप खत्म हो गया है और आपको फिर भी अपने एक्स के साथ सेक्स के सपने आते हैं तो समझ लीजिए अभी भी आपकी उसके साथ नजदीकी बनी हुई है। यानी कि अभी भी आपके भीतर अपने एक्स को लेकर प्यार और संवेदना बनी हुई है।
5 of 7
relationship
- फोटो : file photo
इसके अलावा इसका मतलब यह भी होता है कि अभी आपके ब्रेन यानी दिमाग उन्हीं पुरानी यादों पर उटका हुआ है और जब तक आपको किसी दूसरे का साथ शारीरिक संबंधों का अनुभव नहीं होता तब तक आपको इस तरह के सपने आते रह सकते हैं। साइकोलॉजिक टूडे वेबसाइट ने शारीरिक संबंध और सपने को लेकर अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।