जब आप एक सही व्यक्ति के साथ रिश्ते में होते हैं। ऐसे में आप यह महसूस करते हैं कि आप कितने खुशनसीब हैं। आप अपने रिश्ते में कई वादे करते हैं, यादे बनाते हैं और अपने रिश्ते के लिए कभी हार न मानने वाला रवैया रखते हैं। भले ही आप दोनो एक-दूसरे से कितना भी लड़ लें। सबकुछ वैसा ही हो रहा है जैसा आप अपने रिश्ते के लिए चाहत रखते थे।
लेकिन इसके बावजूद क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि केवल आप ही अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए प्रयास करते हैं और आपका साथी इसमें दिलचस्पी नहीं लेता है? अगर आपको भी ऐसा लगता है कि सब कुछ सही होने के बावजूद भी कुछ गलत है? ऐसे में शायद हो सकता है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं।
एक स्वस्थ रिश्ते में आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में ज्यादा पता होता है। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप हमेशा यह जानना चाहते हैं कि आपका साथी किस समय क्या कर रहा होता है, या फिर उनके दिमाग में क्या चल रहा है? इससे यह बात स्पष्ट होती है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। किसी भी रिश्ते में एक-दूूसरे से कुछ छिपा नहीं रहना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर को उनका निजी समय न दें।
3 of 6
कपल
- फोटो : social media
अगर आप आप अपने पार्टनर की इच्छाओं और जरूरतों के बारे में जानते हैं तो यह बात बेहद अच्छी है। लेकिन हमेशा उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देना और अपनी जरूरतों को भूल जाना कतई जायज नहीं है। अगर आप अपनी इच्छाओं और जरूरतों से ज्यादा अपने पार्टनर की जरूरतों को अहमियत देते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं।
हर रिश्ते में कई बार एक-दूसरे की पंसद की चीज़े भी की जाती हैं। लेकिन जब आप जबरदस्ती ऐसा करते है जबकि आपका मन उस काम को करने का नहीं हो। यह संकेत है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। हालांकि एक स्वस्थ रिश्ते में आप अपने साथी को यह बात खुलकर बता सकते हैं कि आपका मन उस काम को करने का है या नहीं?
5 of 6
कपल
- फोटो : social media
रिश्ते में कई बार एक-दूसरे के लिए बलिदान देने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार हम अपने पार्टनर से मिलने के लिए कोई जरूरी काम रद्द कर देते हैं। लेकिन जब आप हर बार ऐसा करते हैं तो यह संकेत है कि आप एक सहनिर्भर रिश्ते में हैं। यही नहीं इसके अलावा ऐसा करने से आप अपने अन्य रिश्तों को एक समय बाद खो भी सकते हैं।