फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Christmas 2019: क्रिसमस पर अपनों को दें ये खास तोहफे, बन जाएगा यादगार

Tue, 24 Dec 2019 11:01 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Christmas Gift Ideas for Her, Him, Girlfriend, Boyfriend, Kids, Friends
Christmas - फोटो : Pixabay

क्रिसमस पर गिफ्ट देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। खासकर बच्चों को सांता क्लॉज का इंतजार रहता है कि वे आएं और उनके बीच चॉकलेट-गिफ्ट वगैरह बांटें। वहीं कई ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों के लिए सांता क्लॉज बन जाते हैं। आपके जीवन में भी कोई न कोई खास जरूर होगा! दोस्त, गर्लफ्रेंड, ब्यॉयफ्रेंड, रिश्तेदार या बच्चे...इन अपनों के लिए इस क्रिसमस पर क्यों न कुछ ऐसा गिफ्ट लिया जाए, जो उनके लिए खास बन जाए। आइए, हम आपको सुझाते हैं कुछ ऐसे ही गिफ्ट के बारे में:



Christmas Gift Ideas for Her, Him, Girlfriend, Boyfriend, Kids, Friends
chocolate - फोटो : chocolate

मिठाई या चॉकलेट बॉक्स
क्रिसमस के मौके पर चॉकलेट्स और मिठाई गिफ्ट करने की परंपरा चली आ रही है। ज्यादातर लोगों को चॉकलेट और मिठाइयां पसंद होती है। आप बस यह ध्यान रखें कि आप जिस खास के लिए चॉकलेट या मिठाई ले जा रहे हैं, वह उसकी पसंद का हो। गिफ्ट बॉक्स की पैकिंग भी शानदार होनी चाहिए।

Christmas Gift Ideas for Her, Him, Girlfriend, Boyfriend, Kids, Friends
plant - फोटो : plant

पौधा
इन दिनों गिफ्ट के तौर पर पौधा देना एक ट्रेंड बन चुका है। यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है। यह आपके आस पास के वातावरण को भी खुशनुमा बनाए रखता है। आप चाहें तो गिफ्ट के तौर पर एयर प्योरिफाइंग प्लांट दे सकते हैं या फिर सजावटी पौधे भी दे सकते हैं। मनीप्लांट देना भी शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Gift Ideas for Her, Him, Girlfriend, Boyfriend, Kids, Friends
लॉफिंग बुद्धा - फोटो : social media

लॉफिंग बुद्धा
फेंगशुई के अनुसार घर और दुकान पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सुख और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। क्रिसमस पर आप अगर अपनों को ये गिफ्ट देते हैं तो उन्हें जरूर अच्छा लगेगा। चीन की मान्यता के अनुसार लॉफिंग बुद्धा चीनी देवता है जिन्हें पुताइ नाम से वहां पर जाना जाता है। वे एक बौद्ध भिक्षु थे और उन्हें मौज-मस्ती करना बहुत पसंद था।

विज्ञापन
Christmas Gift Ideas for Her, Him, Girlfriend, Boyfriend, Kids, Friends
केक - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस केक
क्रिसमस पर अपनों को केक गिफ्ट करना भी काफी अच्छा रहेगा। क्रिसमस के लिए वेलवेट केक बेहतर रहेगा। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार सजावट करा सकते हैं। आप चाहे तो आॅनलाइन केक भी आॅर्डर कर सकते हैं। इस खास मौके पर जब अपनों के बीच केक काटा जाएगा तो इसे खाने के बाद इसका स्वाद याद रह जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed