Christmas Gift Ideas For Girlfriend : 25 दिसंबर 2023 को क्रिसमस है। हर साल दुनियाभर में इस दिन क्रिसमस डे मनाया जाता है। इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन यीशु का जन्म हुआ था। उन्हें ईश्वर का पुत्र माना जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं और फिर क्रिसमस पर जश्न मनाते हैं। वहीं क्रिसमस और सांता क्लॉस का भी गहरा नाता है। एक कहानी प्रचलित है कि क्रिसमस की रात सांता क्लाॅज लोगों के घर पर आते हैं और उनके लिए तोहफे छोड़ जाते हैं। हालांकि यह प्रचलित कथा मात्र है लेकिन लोग खुद एक दूसरे को तोहफे देकर क्रिसमस मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर बच्चों को तो गिफ्ट मिलते ही हैं, साथ ही कपल भी एकदूसरे को तोहफे देकर इस दिन को खास और यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या जीवनसाथी के सांता बनना चाहते हैं और उन्हें क्रिसमस गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं तो महज 100 रुपये के बजट में गर्लफ्रेंड के लिए तोहफे खरीद सकते हैं। यह रहे गर्लफ्रेंड के लिए सबसे सस्ते और दिल को छू लेने वाले गिफ्ट।
Christmas Gift Ideas: गर्लफ्रेंड को महज 100 रुपये में कर सकते हैं खुश, क्रिसमस पर दें ये सस्ते तोहफे
चॉकलेट
अधिकतर लड़कियों को चॉकलेट काफी पसंद होती है। कपल्स के लिए वैलेंटाइन सप्ताह में अलग से ही चॉकलेट डे तय है। ऐसे में क्रिसमस पर अगर गर्लफ्रेंड से मिल रहे हैं तो उन्हें गिफ्ट में एक चॉकलेट देकर सरप्राइज कर सकते हैं। चाॅकलेट 100 रुपये से कम में आ जाएगी और उन्हे खुश भी कर देगी।
गुलाब का फूल
अक्सर प्यार का इजहार करते समय लोग गुलाब का फूल पार्टनर को देते हैं। गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक माना जाता है। क्रिसमस पर अपने पार्टनर को गुलाब का फूल दे सकते हैं। एक गुलाब का फूल 100 रुपये से कम में आ जाएगा। चाहें तो 100 रुपये के बजट में छोटा सा बुके बनवा सकते हैं।
बच्चों के लिए क्रिसमस के गिफ्ट आइडिया
इयररिंग्स
ज्यादातर लड़कियों को सजना संवरना पसंद होता है। ज्वेलरी व एक्सेसरीज हर लड़की इस्तेमाल करती है। क्रिसमस में कम बजट में गर्लफ्रेंड को तोहफा देना चाहते हैं तो इयररिंग्स दे सकते हैं। किसी भी स्थानीय बाजार में 100 रुपये से कम की कीमत में आपको ईयररिंग्स, झुमका आदि मिल जाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय भी इस बजट में गर्लफ्रेंड के लिए इयररिंग्स खरीद सकते हैं।
पेपर स्प्रे
गर्लफ्रेंड की सुरक्षा की चिंता है तो उन्हें कोई ऐसी चीज दें जो उनके काम आ सके। गिफ्ट में लड़की को पेपर स्प्रे या स्टन गन दे सकते हैं। यह उनके लिए सुरक्षा से जुड़ा एक बेहतर तोहफा होगा। ऑनलाइन या दुकान पर भी कम पैसों में पेपर स्प्रे मिल जाएगा।
क्रिसमस पर बॉयफ्रेंड के लिए सस्ते गिफ्ट आइडिया