Christmas 2024 Gift Ideas for Girls : साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। दिसंबर जाते-जाते अपने साथ ये साल ले जाएगा और इस साल से जुड़ी यादें रह जाएंगीं। इस साल को अच्छी यादों के साथ अलविदा कहने के लिए लोग 25 दिसंबर का दिन विशेष रूप से सेलिब्रेट करते हैं। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। ये पर्व ईसाई धर्म से जुड़ा मुख्य त्योहार है लेकिन इसे साल से जोड़कर देखते हुए लगभग अधिकतर देशों में हर धर्म के लोग सेलिब्रेट करते हैं।
Christmas 2024 Gift: लड़कियों को पसंद आते हैं इस तरह के तोहफे, क्रिसमस पर करें गिफ्ट
यहां लड़कियों या महिलाओं के लिए क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं। किसी भी लड़की या महिला को क्रिसमस पर कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परफ्यूम
लड़कियों को क्रिसमस पर तोहफे में परफ्यूम दे सकते हैं। अधिकतर लड़कियों को परफ्यूम पसंद होता है। बाजार में ब्रांड और फ्रेग्नेंस के परफ्यूम उपलब्ध हैं जो आपको बजट में आसानी से मिल सकते हैं। 300 से 1000 रुपये तक आप महिला मित्र, अपनी पत्नी या बहन के लिए परफ्यूम खरीद सकते हैं।
हेयर कर्लर
लड़कियां अक्सर अपने बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करती हैं, जिसके लिए उन्हें ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो हेयरस्टाइल के काम आ सके। स्ट्रेटनर या हेयर कर्लर महिलाओं के अक्सर काम में आने वाली चीज है। हेयर कर्लर से मनचाहा स्टाइल बनाया जा सकता है। बाजार में सस्ते मल्टी पर्पस हेयर कर्लर उपलब्ध हैं। साथ ही हीटलेस कर्लर भी मिल जाएंगे जो बालों को नुकसान न पहुंचाने का दावा करते हैं और लंबे समय तक कर्ली हेयर देते हैं। हीटलेस कर्लर आपको 500 रुपये तक में और अन्य विश्वनीय कंपनी के अत्याधुनिक हेयर कर्लर 1000 से 2000 रुपये के अंदर आसानी से मिल सकते हैं।
Christmas Games for Office: क्रिसमस पर नहीं मिल रही छुट्टी तो दफ्तर में इन खेलों के साथ मनाएं पर्व
ज्वेलरी बाॅक्स
लड़कियों के पास कई तरह की एक्सेसरीज और ज्वेलरी होती है। अगर आप महिलाओं को लिए ज्वेलरी या एक्सेसरीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो इन चीजों को संभालकर रखने वाला ज्वेलरी बाॅक्स उनके बहुत काम आ सकता है। क्रिसमस के मौके पर आप तोहफे में उन्हें ज्वेलरी बाॅक्स दे सकते हैं। बाजार में वुडन, मेटल या अन्य फैंसी ज्वेलरी बाॅक्स किफायती दामों में मिल जाएंगे। ऑफलाइन या आनलाइन दोनों माध्यम से आप ज्वेलरी बॉक्स खरीद सकते हैं।
नेल एक्सटेंशन किट विथ यूवी लाइट
अगर आपकी महिला दोस्त या पार्टनर को लंबे नेल्स का शौक है और वह अक्सर नेल आर्ट या नेल एक्सटेंशन करवाती हैं तो उनके लिए ये तोहफा बहुत काम का हो सकता है। आप उन्हें नेल एक्सटेंशन किट तोहफे में दे सकते हैं। आजकल आनलाइन नेल एक्सटेंशन किट यूवी लाइट के साथ बजट में आसानी से मिल जाते हैं। कई शाॅपिंग साइट्स 500 से 1000 रुपये के अंदर नेल एक्सटेंशन किट विथ यूवी लाइट का आफर दे रहे हैं, जिसका फायदा इस क्रिसमस आप उठा सकते हैं।