फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर रिश्तों की सफाई भी जरूरी, अपनाएं नाराजगी मिटाने के 5 असरदार तरीके

Mon, 13 Oct 2025 02:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

Choti Diwali 2025 Relationship Tips: छोटी दिवाली सिर्फ दीयों की नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का भी दिन है। इस बार सफाई सिर्फ घर की नहीं, बल्कि रिश्तों की भी करें ताकि जब बड़ी दिवाली आए, तो न सिर्फ घर बल्कि आपका मन भी उजाला हो।

विज्ञापन
Choti Diwali 2025 Relationship Tips in Hindi Narazgi Mitane Ke Tarike
अपनों की नाराजगी कैसे मिटाएं - फोटो : Adobe

Narak Chaturdashi 2025: छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 19 अक्तूबर 2025 को मनाई जा रही है। इसे रूप चौदस या काली चौदस भी कहा जाता है। यह दिन अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग घर की सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं, और नकारात्मकता को दूर करते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है कि जैसे घर को साफ रखना जरूरी है, वैसे ही रिश्तों की सफाई भी उतनी ही जरूरी है?



छोटी दिवाली सिर्फ दीयों की नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का भी दिन है। इस बार सफाई सिर्फ घर की नहीं, बल्कि रिश्तों की भी करें ताकि जब बड़ी दिवाली आए, तो न सिर्फ घर बल्कि आपका मन भी उजाला हो। आइए जानते हैं कि इस छोटी दिवाली पर कैसे मिटाएं रिश्तों की नाराजगी और बढ़ाएं अपनेपन की रौशनी।

Trending Videos
Choti Diwali 2025 Relationship Tips in Hindi Narazgi Mitane Ke Tarike
बातचीत से करें शुरुआत - फोटो : Adobe

बातचीत से करें शुरुआत

अगर किसी रिश्ते में गलतफहमी है, तो सबसे पहले चुप्पी तोड़ें। सिर्फ कुछ शब्द बोलकर बात शुरू कर सकते हैं, जैसे कैसे हो? या चलो दिवाली साथ मनाते हैं। बातचीत ही हर रिश्ते की पहली चाबी होती है। क्योंकि बातचीत ही हर रिश्ते की पहली चाबी होती है।

Choti Diwali 2025 Relationship Tips in Hindi Narazgi Mitane Ke Tarike
माफ करना सीखें - फोटो : Adobe

माफ करना सीखें

कभी-कभी माफी मांगना नहीं, बल्कि माफ कर देना रिश्तों को बड़ा बनाता है। छोटी दिवाली के दिन अपने दिल से गिले-शिकवे निकाल दें क्योंकि जब मन हल्का होता है, तो रोशनी और ज्यादा चमकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Choti Diwali 2025 Relationship Tips in Hindi Narazgi Mitane Ke Tarike
छोटा-सा गिफ्ट या मैसेज भेजें - फोटो : instagram

छोटा-सा गिफ्ट या मैसेज भेजें

रिश्ते अक्सर बस एक छोटे से इशारे से सुधर जाते हैं। किसी पुराने दोस्त या परिवार के सदस्य को संदेश भेजें। एक छोटा सा संदेश जैसे- इस दिवाली तुम याद आए। अपनों से भावनात्मक तौर पर जुड़ने का एक खास तरीका है। यकीन मानिए, यह एक लाइन बहुत कुछ बदल सकती है।

विज्ञापन
Choti Diwali 2025 Relationship Tips in Hindi Narazgi Mitane Ke Tarike
परिवार संग दीप जलाएं - फोटो : Adobe

परिवार संग दीप जलाएं

छोटी दिवाली पर परिवार के साथ बैठकर दीप जलाएं और भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन से अंधकार मिटे। साथ में दीप जलाने से मन का अहंकार भी पिघलता है और रिश्तों में नई शुरुआत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed