Happy Ahoi Ashtami 2025 Wishes : करवा चौथ के कुछ ही दिन बाद आने वाला अहोई अष्टमी का पर्व मातृत्व से जुड़ी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ये व्रत रखा जाता है। इस वर्ष ये पावन व्रत 13 अक्टूबर 2025 को रखा जा रहा है।
Ahoi Ashtami 2025: संतान की लंबी आयु के लिए मनाएं अहोई अष्टमी का पर्व, सभी माताओं को भेजें शुभ संदेश
Happy Ahoi Ashtami 2025 Wishes: इस लेख में नीचे दिए गए कुछ खूबसूरत संदेश आप घर ही उन महिलाओं को भेज सकते हैं, जिन्होंने अहोई अष्टमी का व्रत रखा है।
------------
अहोई अष्टमी का पर्व आता है हर बार,
खुला रखें माता हमेशा अपना द्वार।
मैया भर दें खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई अष्टमी का त्योहार।
शुभ अहोई अष्टमी
-----------
-------
अहोई अष्टमी का दिन है कितना खास,
जिसमें पुत्र के लिए रखा जाता है उपवास।
शुभ अहोई अष्टमी
-----
Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर क्या करें और क्या नहीं, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम
------------
अहोई अष्टमी का ये प्यारा त्योहार
जीवन में लाए खुशियां अपार,
मां अहोई करें आपके घर सुख की बरसात
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
शुभ अहोई अष्टमी
---------
----------
अहोई अष्टमी का त्योहार
बढ़ाता है मां-बच्चों का प्यार।
जीवन में लेकर आता है सौगात
मनाएं ये पर्व खुशियों से हर बार।
शुभ अहोई अष्टमी
----------