फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: छठ पूजा में महिलाओं को सिंदूर कैसे लगाना चाहिए? जानें मांग भरने का नियम और महत्व

Fri, 28 Oct 2022 12:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Know How Women Apply Long Sindoor From Nose To Forehead  And Its Significance In Hindi
मांग में सिंदूर भरने की परंपरा - फोटो : Istock

Chhath Puja 2022: प्रतिवर्ष कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को छठ पर्व की शुरुआत होती है। इस साल छठ पूजा 28 अक्तूबर 2022 से मनाई जा रही है। छठ पूजा के अवसर पर सूर्य देव और छठी मैया का पूजन किया जाता है। छठ का पर्व चार दिन का होता है, जिसमें महिलाएं संतान प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। इस दौरान संध्या एवंं अर्ध्य के लिए महिलाएं तैयार होती हैं। छठ उपवास में महिलाएं श्रृंगार करती हैं। इस दौरान मांग में सिंदूर भरने की परंपरा होती है। छठ पूजा में सिंदूर लगाने का भी नियम होता है। मान्यता है कि महिला का गहरा एवं लंबा सिंदूर सुहाग की आयु को प्रदर्षित करता है। आइए जानते हैं छठ पूजा में महिलाएं मांग में लंबा सिंदूर क्यों भरती हैं, इसका महत्व और सिंदूर से जुड़ी मान्यताएं।


 

Chhath Puja 2022 Know How Women Apply Long Sindoor From Nose To Forehead  And Its Significance In Hindi
छठ पूजा में सिंदूर की मान्यता - फोटो : iStock

छठ पूजा की मान्यता

छठ पूजा पर महिलाओं के मांग में सिंदूर भरने के पीछे कई मान्यताएं हैं। मान्यताओं के मुताबिक, जो स्त्री अपनी मांग के सिंदूर को बालों में छुपा लेती हैं, उनका पति समाज में भी छुप जाता है। पति को वह सम्मान नहीं मिलता, जिसके वह हकदार होते हैं। इसी कारण महिलाएं लंबा सिंदूर लगाती हैं, ताकि पति की आयु बढ़ने के साथ ही उनका सम्माम बढ़े।

Chhath Puja 2022 Know How Women Apply Long Sindoor From Nose To Forehead  And Its Significance In Hindi
छठ पूजा - फोटो : PTI

छठ पूजा में कैसे लगाएं सिंदूर 

छठ पूजा करने वाली महिलाएं अगर मांग में सिंदूर लगा रही हैं तो ध्यान रखें कि सिंदूर माथे से लगाना शुरू करते हुए मांग तक ले जाएं। जितनी लंबी मांग सिंदूर से भरें, उतना शुभ माना जाता है। कई महिलाएं नाक से लेकर पीछे मांग तक सिंदूर भरती हैं। मांग में सिंदूर भरतने को लेकर यूपी-बिहार में अलग अलग मान्यताएं हैं। मांग में सिंदूर की लंबाई पति की लंबी उम्र का प्रतीक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Know How Women Apply Long Sindoor From Nose To Forehead  And Its Significance In Hindi
छठ पूजा में सिंदूर का महत्व - फोटो : अमर उजाला।

छठ पर सिंदूर लगाने का महत्व 

महिलाएं छठ पूजा के दौरान पीला सिंदूर जरूर लगाएं। छठ के पर्व में नाक से शुरू करते हुए सिंदूर लगाएं और मांग भरें। सिंदूर गाढ़ा होना चाहिए। सिंदूर लगाके के लिए माचिस की तीली का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिंदूर महिलाओं के सुहाग की निशानी होती है और पति की लंबी आयु का प्रतीक है। सुहागिन के सोलह श्रृंगार में से एक सबसे अहम सिंदूर है, जिसका पूजा में होना अनिवार्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed