फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाकशुदा से शादी करने जा रहे हैं? इन सवालों के जवाब जाने बिना आगे न बढ़ें

Wed, 23 Sep 2026 05:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

Relationship Tips: तलाकशुदा व्यक्ति के साथ रिश्ता शुरू करने में कोई समस्या नहीं है। रिश्ते की असली मजबूती विश्वास, स्पष्ट संवाद, पारदर्शिता, भावनात्मक उपलब्धता और स्वस्थ सीमाओं से तय होती है। अगर आपको कोई बात परेशान कर रही है, तो शादी के बाद समस्या बनने का इंतजार करने से बेहतर है कि शादी से पहले ही उस पर खुलकर बातचीत कर ली जाए। 

विज्ञापन
Can You Trust a Divorced Partner Who Is Still Friends With Their Ex? 10 Questions You Must Ask
शादी से पहले तलाकशुदा साथी से पूछें कुछ सवाल - फोटो : Ai

Quotestion For Divorced Partner: तलाक एक रिश्ते का अंत हो सकता है लेकिन जिंदगी का अंत नहीं है। तलाकशुदा अपनी जीवन में फिर एक बार नए रिश्ते में बंध सकते हैं लेकिन अगर वो अपने पूर्व पार्टनर के साथ काॅन्टैक्ट में हैं, या एक अच्छा संवाद रखते हैं तो ये उनके नए साथी के लिए असमंजस की स्थिति भी पैदा कर सकता है।



अगर आपका पार्टनर तलाकशुदा है, और आप उसके साथ दूसरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो कई तरह के डर और सवाल मन में होना लाजमी है। खासकर अगर आपका पार्टनर तलाक के बाद भी अपने एक्स से गर्मजोशी के साथ मिलता है। दोनों के बीच ऐसे बात होती है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो, या फिर आपका पार्टनर अपने एक्स को शादी में बुलाना चाहता है। इस स्थिति में डर, भविष्य को लेकर चिंता, इनसिक्योरिटी आना सामान्य है। लेकिन इन भावनाओं के साथ रिश्ते में आगे बढ़ना गलता है। 

आज के दौर में कई लोग तलाक के बाद अपने एक्स पार्टनर के साथ सम्मानजनक और दोस्ताना रिश्ता बनाए रखते हैं। खासकर जब बच्चे हों, साझा जिम्मेदारियां हों या दोनों ने अपने पुराने रिश्ते को भावनात्मक रूप से स्वीकार कर आगे बढ़ना सीख लिया हो।

लेकिन नए पार्टनर के मन में ऐसे सवाल आना, क्या मेरा पार्टनर अब भी अपने एक्स से प्यार करता है? क्या दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है या कुछ और? क्या शादी के बाद भी एक्स की मौजूदगी मेरे रिश्ते को प्रभावित करेगी? क्या मुझे इस रिश्ते में असुरक्षित महसूस करना चाहिए? भी गलत है।

इन सवालों को दबाने के बजाय शादी या गंभीर रिश्ते से पहले खुलकर बात करना ज्यादा स्वस्थ तरीका है। जरूरी यह नहीं कि पार्टनर अपने एक्स से पूरी तरह संपर्क तोड़ चुका हो। ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वर्तमान रिश्ते में उसकी प्राथमिकताएं, सीमाएं और प्रतिबद्धता क्या हैं।

आइए मन में उठ रहे सभी सवाल के जवाब जानिए और ये समझिए कि तलाकशुदा व्यक्ति के साथ रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले किन बातों पर स्पष्ट बातचीत करनी चाहिए।

Can You Trust a Divorced Partner Who Is Still Friends With Their Ex? 10 Questions You Must Ask
एक्स के साथ आपके पार्टनर की दोस्ती कितनी सही - फोटो : AI

सवाल 1: क्या पार्टनर का अपने एक्स से संपर्क में रहना गलत है?

तलाक के बाद भी दो लोगों के बीच संपर्क रहने की कई व्यावहारिक वजहें हो सकती हैं। बच्चे, आर्थिक जिम्मेदारियां, साझा संपत्ति, पारिवारिक संबंध या पुरानी दोस्ती इसके कारण हो सकते हैं।

इसलिए केवल यह देखकर निष्कर्ष निकालना कि एक्स से संपर्क है तो भावनाएं भी बाकी होंगी, सही नहीं है। असली सवाल यह है कि उनके बीच का काॅन्टैक्ट कैसा है और इसकी सीमाएं क्या है।


सवाल 2: अगर एक्स से दोस्ती है तो तलाक क्यों हुआ?

तलाक का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं। कभी-कभी दो लोग यह महसूस कर सकते हैं कि वे जीवनसाथी के रूप में साथ नहीं रह सकते, लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रख सकते हैं। इसलिए अपने पार्टनर से पूछें,

आप दोनों के अलग होने की मुख्य वजह क्या थी और उस रिश्ते से आपने क्या सीखा?” जवाब आपको उसके पिछले रिश्ते की वास्तविकता समझने में मदद कर सकता है। 

Can You Trust a Divorced Partner Who Is Still Friends With Their Ex? 10 Questions You Must Ask
एक्स के साथ आपके पार्टनर की दोस्ती कितनी सही - फोटो : AI

सवाल 3: क्या आपको पार्टनर के एक्स से मिलने-जुलने में असहजता होती है?

अगर जवाब हां हैं तो यह भावना अपने आप में गलत नहीं है। नए रिश्ते में असुरक्षा होना मानवीय है। लेकिन असहजता को शक में बदलने के बजाय बातचीत का विषय बनाना बेहतर है। आप सीधे पूछ सकते हैं, “अपने एक्स से मिलने से पहले क्या आप मुझे ये बताने में झिझकेंगे तो नहीं? यह सवाल नियंत्रण करने के लिए नहीं, बल्कि रिश्ते में पारदर्शिता तय करने के लिए है।


सवाल 4: क्या पार्टनर अब भी एक्स से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है?

यह सबसे महत्वपूर्ण सवालों में से एक है। यहां एक दूसरे के काॅन्टैक्ट में होने और भावनात्मक निर्भरता के बीच अंतर समझना जरूरी है। पार्टनर से पूछें, “क्या आपको लगता है कि आपका पिछला रिश्ता भावनात्मक रूप से पूरी तरह खत्म हो चुका है?”

साथ ही यह भी समझें कि क्या पार्टनर बार-बार अपने एक्स से तुलना करता है, पुराने रिश्ते की समस्याओं में उलझा रहता है या वर्तमान रिश्ते में भावनात्मक रूप से उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Trust a Divorced Partner Who Is Still Friends With Their Ex? 10 Questions You Must Ask
एक्स के साथ आपके पार्टनर की दोस्ती कितनी सही - फोटो : AI

सवाल 5: क्या एक्स आपके भविष्य के रिश्ते में भी शामिल रहेगा?

इस सवाल का जवाब पहले से जानना बेहद जरूरी है। अगर बच्चे हैं तो किसी न किसी रूप में एक्स की भूमिका बनी रह सकती है। लेकिन उसकी सीमा क्या होगी, यह दोनों नए पार्टनर्स को समझना चाहिए। शादी से पहले अपने पार्टनर से कुछ बातें स्पष्ट पूछ लें कि,

  • मुलाकात कितनी बार होगी?

  • बातचीत किन विषयों तक सीमित रहेगी?

  • क्या पारिवारिक कार्यक्रमों में एक्स की मौजूदगी होगी?

  • क्या आपको इन परिस्थितियों में शामिल किया जाएगा?

स्पष्टता भविष्य के कई विवादों को कम कर सकती है।


सवाल 6: अगर एक्स को कोई परेशानी हुई तो क्या आपका पार्टनर तुरंत उसके साथ खड़ा होगा?

यहां प्राथमिकताओं और जिम्मेदारियों को समझना जरूरी है। खासकर बच्चों वाले मामलों में पूर्व साथी के साथ संवाद आवश्यक हो सकता है। लेकिन नए रिश्ते में यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि कठिन परिस्थितियों में दोनों पार्टनर एक-दूसरे का भावनात्मक समर्थन कैसे करेंगे।

विज्ञापन
Can You Trust a Divorced Partner Who Is Still Friends With Their Ex? 10 Questions You Must Ask
एक्स के साथ आपके पार्टनर की दोस्ती कितनी सही - फोटो : AI

सवाल 7: कितना संपर्क होता है और किन मुद्दों पर बातचीत होती है?

आपको ये पता होना चाहिए कि आपका पार्टनर अपने पूर्व साथी से कितना संपर्क रखता है। उनके बीच लगभग रोज बातें होती हैं, किसी खास मौके या जरूरत पर उनका संवाद होता है या कभी -कभी ही वो बात करते हैं। 
एक बात आपको स्पष्ट पता होनी चाहिए कि उनके बीच बातचीत का मुद्दा क्या होता है। साथी से पूछें कि क्या वे आपस में अपनी निजी बातें भी शेयर करते हैं। या सिर्फ औपचारिक बातचीत होती है। किसी खास विषय, जैसे बच्चे की परवरिश तक ही उनकी बातचीत सीमित है। उनके बीच की बातचीत में हेल्दी बाउंड्री को तलाशें।


सवाल 8: क्या पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई अनसुलझी समस्या अभी भी बाकी है?

आपका यह जानना बहुत जरूरी है। तलाक कानूनी रूप से पूरा हो जाने के बाद भी कभी-कभी आर्थिक, पारिवारिक या भावनात्मक मामले बाकी रह सकते हैं। इसलिए पूछें,

“क्या आपके पिछले रिश्ते से जुड़ी कोई ऐसी जिम्मेदारी या समस्या है जो हमारे भविष्य को प्रभावित कर सकती है?” ईमानदार जवाब आपको भविष्य की वास्तविक तस्वीर समझने में मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed