फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2025 Gift Ideas: इस क्रिसमस बच्चों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, ये हैं सस्ते और शानदार गिफ्ट

Wed, 10 Dec 2025 12:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

Christmas 2025 Gift Ideas For Kids: 25 दिसंबर को क्रिसमस है। इस मौके पर बच्चों को तोहफे दिए जाते हैं। पहले से ही अपने बच्चे के लिए क्रिसमस गिफ्ट ले आएं। यहां क्रिसमस पर बच्चों के लिए बजट गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Budget Friendly Christmas Gift Ideas for Kids Kam Budget Mein Bachchon Ke Liye Christmas Gift Ideas
बच्चों के लिए तोहफों के शानदार विकल्प - फोटो : Amar ujala

Christmas 2025 Gift Ideas For Kids: क्रिसमस आते ही घरों में खुशियां भी आ जाती हैं। चमचमाती लाइटें, रंग-बिरंगे स्टार और सांता का इंतजार बच्चों के दिलों में एक मासूम-सी उम्मीद जगाती है। हर बच्चा चाहता है कि क्रिसमस ट्री के नीचे उसका नाम लिखा एक छोटा-सा सरप्राइज रखा हो। लेकिन हर साल बच्चों के लिए महंगे तोहफे लाकर ही प्यार नहीं जताया जा सकता है, बल्कि बच्चे के लिए चुना गया सही गिफ्ट पूरे साल उसे खुशियों से भर देता है। 



बच्चों के लिए पसंदीदा और अच्छे गिफ्ट खरीदने के लिए आपको ज्यादा व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। क्रिसमस पर अपने बच्चों को तोहफे में सिर्फ महंगे गिफ्ट नहं, बल्कि ऐसी चीजें दें, जो सीखने, कल्पनाएं करने, सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करें और भावनाओं का हिस्सा बन जाएं। यहां कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज हैं जो जेब पर हल्के लेकिन दिल पर भारी प्रभाव छोड़ते हैं।

Budget Friendly Christmas Gift Ideas for Kids Kam Budget Mein Bachchon Ke Liye Christmas Gift Ideas
बच्चों के लिए कहानियों की किताब - फोटो : instagram

बच्चों के लिए बजट में क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज

स्टोरीबुक्स

बच्चों के लिए स्टोरी बुक कल्पनाओं की दुनिया जैसी होती है। 100 से 300 रुपये की रेंज में आपको अपने बच्चे केे लिए ढेरों खूबसूरत स्टोरीबुक मिल जाएंगी। इसमें परियों की कहानी, माइथोलाॅजी, काॅमिक्स या विज्ञान आधारित छोटी किताबों का विकल्प मिलता है। ये तोहफा बच्चे की भाषा, सोच और क्रिएटिविटी दोनों को बढ़ाती हैं।

Budget Friendly Christmas Gift Ideas for Kids Kam Budget Mein Bachchon Ke Liye Christmas Gift Ideas
कलरिंग सेट - फोटो : instagram

कलरिंग सेट और आर्ट किट

ये तोहफा हर बच्चे का छिपा कलाकार जगा सकता है। क्रेयॉन, स्केच पेन, ग्लिटर, स्टिकर और छोटे आर्ट पैड वाला आर्ट किट आपके बच्चे के लिए एकदम परफेक्ट गिफ्ट है। 150 से 400 रुपये में आने वाली ये किट न केवल बच्चों को व्यस्त रखती है बल्कि उनके मोटर स्किल्स भी निखारती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget Friendly Christmas Gift Ideas for Kids Kam Budget Mein Bachchon Ke Liye Christmas Gift Ideas
पजल गेम्स - फोटो : instagram

पजल्स और ब्रेन गेम्स

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा खेल-खेल में सीखे। उसका मस्तिष्क विकास तेजी से हो या बुद्धिमान बने तो उसके लिए इस तरह के गिफ्ट परफेक्ट हैं। पजल्स बच्चों की IQ क्षमता बढ़ाते हैं। 50 से 300 रुपये में उपलब्ध छोटे-छोटे पजल्स, जिगसॉ, नंबर-पजल या अल्फाबेट गेम्स किसी भी उम्र के बच्चे के लिए शानदार उपहार हैं।

विज्ञापन
Budget Friendly Christmas Gift Ideas for Kids Kam Budget Mein Bachchon Ke Liye Christmas Gift Ideas
DIY Craft - फोटो : Freepik

DIY क्राफ्ट बॉक्स

आजकल डीआईवाय का दौर है, यानी Do it  Yourself. बच्चों को तोहफे भी ऐसे ही दें, जिनके जरिए अपनी दुनिया खुद बनाने का लुत्फ उठा पाएं। इन दिनों DIY किट ट्रेंड में है। पेपर क्राफ्ट, कैनवास पेंटिंग, की-चेन मेकिंग, फ्रेंडशिप ब्रेसलेट, ये सारी किट 200 से 350 रुपये में मिल जाती हैं और बच्चों को घंटों क्रिएटिव रखने के लिए काफी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed