फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन सर्वेः पार्टी में जाने वाले पुरुष शारीरिक संबंध बनाने को लेकर होते हैं ऐसे

Sun, 28 Apr 2019 02:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 28 Apr 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
boys or men go to daily party and bar is more aggressive during intimacy according to study

अक्सर पार्टी में जाने वाले लड़के और मर्द शारीरिक संबंध के मामले में आक्रमक रवैया अपनाते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है। स्टडी के अनुसार जो लड़के और पुरुष अक्सर पार्टियों में जाते हैं या शराब का सेवन करते हैं वो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ज्यादा अग्रेसिव रहते हैं। 

boys or men go to daily party and bar is more aggressive during intimacy according to study

यह सर्वे ऑनलाइन कराया गया, जिसमें एक हजार से ज्यादा कॉलेज जाने वाले लड़कों ने हिस्सा लिया था। शोध में शामिल लड़कों से शोधकर्ताओं ने कई तरह के सवाल-जवाब किए। जैसे कि वे कितने समय बाद शराब का सेवन करते हैं और कितनी बार वे पार्टी में जाते हैं या बार में जाते हैं। 

boys or men go to daily party and bar is more aggressive during intimacy according to study

क्लीवलैंड के अनुसार सर्वे में शामिल लड़कों से यह भी पूछा गया कि महिला को यौन संबंध बनाने के लिए वे किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं या किस तरह उन पर दबाव बनाते हैं। शोधकर्ताओंं के अनुसार ब्रेकअप की धमकी से लेकर महिला पार्टनर को जबरदस्ती शराब पिलाने और शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने तक का तरीका अपनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
boys or men go to daily party and bar is more aggressive during intimacy according to study

शोध में सामने आया कि जो लोग अक्सर पार्टियों या बार में जाते थे उनमें शारीरिक संबंध को लेकर ज्यादा आक्रमकता पाई गई। वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर माइकल क्लीवलैंड ने बताया कि हमने शोध में पाया कि यौन संबंध में आक्रमकता सिर्फ शराब की वजह से नहीं बल्कि शराब के साथ-साथ उस माहौल की वजह से भी थी, जहां इसका सेवन किया गया। 

विज्ञापन
boys or men go to daily party and bar is more aggressive during intimacy according to study

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन दोनों चीजों के मेल की वजह से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आक्रामक तरीके अपनाए जाने के मामले देखे गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed