ओम पुरी का नाम उन सितारों में लिया जाता है जिनके अभिनय की प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड वाले तक मानते हैं। 18 अक्टूबर 1950 को जन्में ओम पुरी का जीवन बहुत ही असाधारण था। एक ढाबे में बर्तन मांजने से लेकर अभिनय की बुलंदियों को छूने का सफर किसी फिल्मी कहानी सा लगता है। इसके साथ ही उनका निजी जीवन भी किसी फिल्मों के जैसा ही है जिसमें एक नायक भूल भटक कर अपने पहले प्यार के पास लौट आता है। तो आइए जानें कैसी थी अनोखी थी उनकी लव लाइफ.....
ओम पुरी के बचपन में उनकी घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने कई सारे काम किए। जिसमें कोयला बीनने से लेकर ढाबे में बर्तन मांजने तक शामिल है। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड लिखा था इसलिए उनके मालिक ने उन्हें चोरी के इल्जाम में ढाबे से निकाल दिया।
ओमपुरी का जीवन भी विवादों से घिरा रहा। उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने उनके ऊपर लिखी किताब में बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें घर की नौकरानी से प्यार हो गया था। इस किताब में विस्तार से बातों का जिक्र किया गया है। नंदिता ने किताब में बताया कि मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी। एक दिन घर की लाइट गुल हो गई।
4 of 7
Nasruddin Shah and Om Puri
नौकरानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।
लेकिन ओम पुरी का पहला प्यार थी उनकी पहली पत्नी सीमा पुरी। सीमा पुरी बताती हैं कि कैसे उनके और ओम पुरी के बीच प्यार और फिर शादी की बात हुई। सीमा बताती हैं कि वो पहली बार मुंबई अपने भाईयों के साथ आईं थी जब उनकी मुलाकात ओम पुरी से हुई। इस मुलाकात के बाद ही दोनों के बीच प्यार हो गया।