सलमान खान के जीजा और एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री भी फिल्मी जगत का जाना-माना चेहरा है। अतुल ने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड प्रोड्यूस की थी और इन दिनों वह भाईजान की फिल्म भारत को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आज वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम बताने जा रहे हैं अतुल और सलमान खान की बहन अलविरा की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में...
अतुल और अलवीरा की पहली मुलाकात फिल्म 'जागृति' (1993) के दौरान हुई थी। उस समय अतुल नामी मॉडल हुआ करते थे और अलवीरा उस समय इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। फिल्म के सेट पर दोनों की पहले दोस्ती हुई, नंबर एक्सचेंज हुए और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई इसका पता उन दोनों को भी नहीं चला।
अतुल और अलवीरा दोनों एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस थे। दोनों को लगा कि उन्हें इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। फिर एक दिन अलवीरा ने अतुल की मुलाकात अपने पिता सलीम खान से कराई और दोनों ने अपने मन की बात उनके सामने रखी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
अलवीरा और अतुल सलमान के करीबी लोगों में से माने जाते हैं। कहा जाता है कि सलमान जब भी किसी मुसीबत में होते हें तो उनकी बहन अलवीरा और अतुल हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। एक वेबसाइट के अनुसार अतुल आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना आय करीब 8 मिलियन डॉलर है।