कुछ समय पहले तक लोग अपने बेटों की शादी के लिए उनसे कम उम्र की लड़की पसंद करते रहे हैं। लेकिन वो जमाना पीछे रह गया है , लड़के अब खुद से उम्र में छोटी और नखरेली लड़कियों की जगह अपने से बड़ी उम्र की औरतों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसके पीछे के कारण कुछ अजब और अलग हैं।आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार कारणों के बारे में।
हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी जिम्मेदार हो। घर से लेकर बाहर के कामों को वह उसका हाथ बटाएं। लड़के ऐसी महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधो पर ही नहीं रहती।
बड़ी उम्र की लड़कियों की खास बात ये होती है कि उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है। जिन महिलाओं की शादी देर से होती है उन्होंने जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही तय किए होते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास इनमें अधिक देखा जाता है।
आजकल एक व्यक्ति की नौकरी से घर नहीं चल पाता। ऐसे में हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पत्नी भी नौकरी पेशा और आत्मनिर्भर हो। ऐसी महिलाएं पति की जेब पर भारी नहीं पड़ती।
बड़ी उम्र की महिलाएं आम तौर पर अपने रिश्तों और कर्तव्यों प्रति ईमानदार होती है। क्योंकि वो जिंदगी में कई तजुर्बे कर चुकी होती हैं इसलिए वो रिश्तों का महत्व समझती है।