भैया दूज पर हर भाई चाहता है कि वो अपनी लाडली बहन को कोई ऐसा गिफ्ट उपहार में दे जो उसे जिंदगी भर याद रहे।वक्त के साथ कपड़े हो या फिर गिफ्ट्स के ट्रेंड, हर चीज में बदलाव देखने को मिलता है।वक्त के साथ जो आज तक नहीं बदला है वो है बहन और भाई का अटूट प्यार। इस प्यार को और बढ़ाने के लिए इस भैया दूज मंहगे उपहारों की जगह अपनी बहन से ये पांच वादे कर लीजिए।जो न सिर्फ आपकी बहन की सोच बल्कि उनकी जिंदगी भी निखर सकती हैं।
अकेले जाना सिखाएं
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बहनों को किसी भी काम से बाहर जाना होता है तो वो अपने भाई की तरफ टकटकी लगाएं देखती रहती हैं और उनके मन में बस यही होता है कि उनका भाई उन्हें ड्रॉप कर दें। अगर आपकी बहन भी कुछ ऐसा ही सोचती है तो आप इस भैया दूज उनके मन में आत्मविश्वास पैदा करें।
बहन को बनाएं मजबूत
अक्सर ऐसा देखा गया है कि भाई अपनी बहनों को काफी कमजोर मानते हैं। 'रात में अकेले न जाना', 'कोई कुछ कहे तो जवाब न देना', 'बाहर जा रही हो तो अंजान लोगों से बात न करना' कुछ ऐसे ही शब्द हैं जो भाई अपनी बहनों को कहते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस भैया दूज आप अपनी बहन को शारीरिक रुप से मजबूती दें। इसके लिए आप अपनी बहन को मार्शल आर्ट्स के क्लासेज ज्वॉइन करा सकते हैं।
फैसले लेने में सक्षम
जब भी घर में किसी बात की राय या फिर फैसला लेने की होती है तो अक्सर भाई अपनी बहनों को फैसले लेने में सक्षम नहीं समझते। लेकिन इस बार बहनों को चाहिए कि वो अपने भाइयों के साथ-साथ पूरे परिवार को इस बात को समझाए कि वो फैसले लेने में उतनी ही सक्षम है।
घर में दें स्पेस
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियों को अपनी बात रखने के लिए बहुत सोचना पड़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि घर में बहनों को स्पेस दिया जाए ताकि वो अपनी हर बात को मां के अलावा अपने पिता और भाई से भी उतनी ही आसानी से कह सकें।