Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Compassion core foundation medical service what message did President give doctors homeopathy institute?

ओडिशा: 'करुणा ही चिकित्सा सेवा का मूल आधार', होम्योपैथी संस्थान से राष्ट्रपति ने डॉक्टरों को क्या संदेश दिया?

Wed, 25 Nov 2026 03:07 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के सबसे पुराने होम्योपैथी संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तकनीक भले ही स्वास्थ्य सेवा को बदल दे, लेकिन चिकित्सा का आधार करुणा होनी चाहिए। डॉक्टरों को मरीजों की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण को सर्वोपरि रखना चाहिए।

विज्ञापन
Compassion core foundation medical service what message did President give doctors homeopathy institute?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के सबसे पुराने होम्योपैथी संस्थान के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही तकनीक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बदल दे, लेकिन चिकित्सा सेवा प्रदान करने का आधार हमेशा 'करुणा' ही होनी चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुए? 
डॉ. अभिन्न चंद्र होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में होम्योपैथी पर आयोजित 'राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन' में शामिल होते हुए, उन्होंने जोर देकर कहा कि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा की हर प्रणाली को उच्च स्तरीय वैज्ञानिक जांच से गुजरना चाहिए। इस कार्यक्रम में होम्योपैथिक कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के अलावा, ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पूरे भारत से आए अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने क्या कहा? 
मुर्मू ने कहा, 'हमें यह याद रखना चाहिए कि तकनीक भले ही स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बदल दे, लेकिन करुणा ही इसका मूल आधार बनी रहनी चाहिए।' राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय मरीजों की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण को सर्वोपरि रखना चाहिए, क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य मरीज के कष्टों को कम करना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने कहा, 'मरीज का इलाज करते समय डॉक्टरों को यह समझना चाहिए कि उनके सामने एक ऐसा इंसान है, जिसकी अपनी उम्मीदें, डर और गरिमा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा पेशे किसकी आवश्यकता है? 
मुर्मू ने यह भी कहा कि चिकित्सा पेशे के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है। इसके लिए बौद्धिक अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक ईमानदारी और सहानुभूति की भी आवश्यकता होती है।होम्योपैथी पेशेवरों के लिए कुछ मार्गदर्शक सिद्धांत सुझाते हुए, राष्ट्रपति ने उनसे सवाल पूछने की आदत डालने और हमेशा सीखते रहने का आग्रह किया।

मुर्मू ने कहा, 'किसी संस्थान को केवल उसके बुनियादी ढांचे या उसके कितने साल पुराने होने से नहीं याद रखा जाता, बल्कि इस बात से याद रखा जाता है कि वह कैसे पेशेवर तैयार करता है, कैसा ज्ञान देता है और समाज को क्या सेवा प्रदान करता है।' होम्योपैथिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में इस संस्थान के योगदान का जिक्र करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि एक बेहतरीन मेडिकल कॉलेज के रूप में इसकी प्रतिष्ठा, यहां के शिक्षकों, डॉक्टरों, प्रशासकों और छात्रों के समर्पण को दर्शाती है।


उन्होंने आगे कहा, "देश ने चिकित्सा की इस प्रणाली के विकास और विस्तार के लिए एक मजबूत संस्थागत ढांचा तैयार किया है। होम्योपैथी, भारत की विविध स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed