गर्लफ्रेंड और मोटापे के बीच एक अनोखा कनेक्शन है। अाप भी सोच रहे होंगे कि भला क्या कनेक्शन हो सकता है। चलिए आपको बताए देते हैं कि किसी शख्स की गर्लफ्रेंड होना मोटापे को दावत देना है।
जी हां, ये ही वो कनेक्शन है जो प्रेमिका को मोटापे से जोडता है।
गर्लफ्रेंड न होने के और भी कई फायदे हैं जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे।
अगर आपकी जिंदगी में कोई गर्लफ्रेंड नहीं है तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये ही कि आप अपनी मन मर्जी के मालिक हैं। आपको रोकने-टोकने के लिए कोई नहीं है, इसीलिए जनाब! गर्लफ्रेंड न होने का रोना रोने की जगह खुश हो जाइए।
आप जो भी कमा रहे हैं वो आपका पैसा होता है। उसका कोई हिस्सेदार नहीं होता। गर्लफ्रेंड होती तो जानते कि पैसे तोते की तरह कैसे उड़ जाते हैं।
गर्लफ्रेंड न होने से आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। गर्लफ्रेंड होने पर वो हर चीज में चिक-चिक करती है।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड नहीं है तो आप बेफिक्र होकर अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे सकते हैं। आपका माइंड डाइवर्ट करने की कोई वजह नहीं होगी।