शादियों का मौसम शुरू हो गया है और इस सीजन में बहुत सारे कुंवारे शादीशुदा जिंदगी में कदम रखने के लिए तैयार होंगे। अपने पार्टनर को जानने समझने की कोशिश तो हर कोई करता है। जिससे की आगे की जिंदगी हंसी-खुशी गुजरे लेकिन इसके साथ ही एक और काम है जो हर जोड़े को शादी से पहले करना चाहिए और वो है मेडिकल टेस्ट। जी हां सेहत के मामले में अगर दोनों फिट होंगे तभी जिंदगी खुशहाल जिंदगी जिएंगे। आजकल के चलन में मेडिकल टेस्ट का चलन जोरों पर है। इसलिए अगर आप भी शादी करने जा रहें हैं तो इन टेस्ट को जरूर करवाएं।
शादी करने से पहले करा लें ये सारे मेडिकल टेस्ट, खुशियों से भर जाएगी सारी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के पहले हर लड़की और लड़के को अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर करवानी चाहिए ताकि ये पता चल सके कि कहीं उसे डायबिटीज तो नहीं है। क्योंकि डायबिटीज एक अनुवांशिक बीमारी है और बड़ी ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसलिए शादी से पहले शुगर की जांच कराने से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना कम करना पड़ेगा।
शादी से पहले लड़के और लड़कियों को अपना हीमोग्लोबिन इलेक्टोफोरेसिस टेस्ट करवाना चाहिए। इसकी मदद से थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी आनुवांशिक बीमारियों का पता चल जाता है। इस तरह की बीमारी होने पर रक्त बदलने जैसे दर्दनाक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। अगर दोनों में से कोई एक भी इससे प्रभावित है तो उनको आपस में शादी नहीं करनी चाहिए।
शादी से पहले लड़का और लड़की को अपने ब्लड ग्रुप की जांच जरूर करवानी चाहिए। इससे दोनों के बीच आरएच फैक्टर के बारे में पता चल जाता है। अगर किसी एक का आरएच निगेटिव और दूसर का पॉजिटिव है तो उसका आरएच मिलता नहीं है। इस तरह की मिस मैच में पहले तो संतान न होने की संभावना होती है। और अगर हो भी जाए तो फिर उसे एनीमिया जैसी बीमारी के होने का खतरा होता है।
शादी से पहले एचआईवी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। ताकि भविष्य में पार्टनर को ये गंभीर बीमारी होने का खतरा न रहें। इतना ही नहीं एचआईवी संक्रमित मां से ये बीमारी बच्चे को भी होने का खतरा हो जाता है।