फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names: फाल्गुन महीने में जन्मे बच्चे को दें प्यारा सा नाम

Tue, 11 Mar 2025 06:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 11 Mar 2025 06:19 PM IST
सार

फाल्गुन के महीने में जन्मे बच्चे को प्यारा और यूनिक नाम दें। ऐसा नाम जो रंगों और प्रेम से प्रेरित हो। आइए जानते हैं फाल्गुन के महीने में जन्मे बच्चे के लिए आकर्षक नाम।
 

विज्ञापन
Baby Name Born In March Holi Phagun ka mahina Born baby Names in hindi List
होली में जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

Baby Name Born In March: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, मार्च में फाल्गुन माह मनाया जाता है। इस बार फाल्गुन माह 20 फरवरी से 21 मार्च है। फाल्गुन के महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। इस माह महाशिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं श्रीकृष्ण की भी पूजा का ये महीना है। सबसे प्रमुख हिंदू त्योहार होली भी फाल्गुन के महीने में ही मनाई जाती है। ऐसे में इस महीने को बहुत शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के बाद से फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। यह हिंदी कैलेंडर का अंतिम महीना होता है,जिसके बाद हिंदू नववर्ष शुरू होता है। ऐसे में अगर फाल्गुन माह में घर पर खुशखबरी आ रही है तो इस खुशी को सुंदर नाम के साथ दोगुना करें। फाल्गुन के महीने में जन्मे बच्चे को प्यारा और यूनिक नाम दें। ऐसा नाम जो रंगों और प्रेम से प्रेरित हो। आइए जानते हैं फाल्गुन के महीने में जन्मे बच्चे के लिए आकर्षक नाम।




Baby Name Born In March Holi Phagun ka mahina Born baby Names in hindi List
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

बेटी के लिए नाम 

फाल्गुनी

बेटी के लिए फाल्गुनी नाम काफी प्यारा है। फाल्गुनी का अर्थ है सुंदर, फाल्गुन में पैदा हुआ ।

फल्या

फल्या का मतलब फूल या कली से होता है। बेटी फूलों सी होती हैं, उनके लिए फल्या नाम यूनिक और अर्थपूर्ण रहेगा।

Baby Name Born In March Holi Phagun ka mahina Born baby Names in hindi List
बेबी - फोटो : Instagram

फलक

फलक का मतलब होता है, सुबह का ब्रेक, आकाश या हवा। लाडली को फलक नाम दिया जा सकता है।

उमंग

उमंग खुशियों का दूसरा अर्थ है। जिस घर बेटियां होती हैं वहां उमंग ही उमंग होती है। ऐसे में बेटी के लिए उमंग नाम सुंदर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Name Born In March Holi Phagun ka mahina Born baby Names in hindi List
फाल्गुन में जन्मी बच्ची के नाम - फोटो : Instagram

राधिका

होली का त्योहार राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है। इस माह जन्मी बेटी को राधिका कहकर पुकार सकते हैं।

हविशा

देवी लक्ष्मी को हविशा कहते हैं। फाल्गुन माह में जन्मी बच्ची को हविशा नाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Baby Name Born In March Holi Phagun ka mahina Born baby Names in hindi List
बेटे के लिए नाम - फोटो : Instagram

कैरव

सफेद कमल के फूल को कैरव कहते हैं। बेटे के लिए ये नाम नया और यूनिक है।

पीयूष

पीयूष का मतलब है जीवन का अमृत या देवताओं का अमृत।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed