फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Self Respect: दूसरों की खुशी के लिए खुद से बेईमानी न करें, अपने वजूद को बचाएं और अभी बदल लें ये आदतें

Tue, 11 Mar 2025 03:58 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Mar 2025 03:58 PM IST
सार

Habits Never change For Others: सच तो ये है कि जो लोग आपसे सच में प्यार करते हैं, वे आपको आपके असली रूप में ही स्वीकार करेंगे। इसलिए, अपनी ये अनमोल आदतें कभी न छोड़ें, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

विज्ञापन
Dont be dishonest to yourself for the happiness of others save your existence and change these habits now
दूसरों के लिए इन आदतों को न छोड़ें - फोटो : freepik.com

कई बार हम दूसरों को खुश करने या उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के चक्कर में खुद को ही भूल जाते हैं। उनकी पसंद-नापसंद के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में हम अपनी पहचान और आत्मसम्मान से समझौता कर बैठते हैं। सच तो ये है कि जो लोग आपसे सच में प्यार करते हैं, वे आपको आपके असली रूप में ही स्वीकार करेंगे। इसलिए, अपनी ये अनमोल आदतें कभी न छोड़ें, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

Dont be dishonest to yourself for the happiness of others save your existence and change these habits now
दूसरों के लिए इन आदतों को न छोड़ें - फोटो : freepik.com

 1. ईमानदारी
ईमानदारी वो गहना है, जो कभी फीका नहीं पड़ता। सच्चाई से बढ़कर कोई ताकत नहीं होती। अगर आप दूसरों को खुश करने के लिए सच बोलने से कतराते हैं या सच को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, तो धीरे-धीरे आप अपनी आत्मा से ही दूर हो जाएंगे। खुद से झूठ बोलना सबसे बड़ा अपराध होता है। इसलिए, किसी भी स्थिति में अपनी ईमानदारी को बनाए रखें।

Dont be dishonest to yourself for the happiness of others save your existence and change these habits now
दूसरों के लिए इन आदतों को न छोड़ें - फोटो : freepik.com

 2. स्वाभिमान
स्वाभिमान ही इंसान की असली ताकत है। अगर कोई आपकी इज्जत नहीं करता, तो वहां झुकने की जरूरत नहीं है। सम्मान पाने के लिए दूसरों की शर्तों पर मत चलिए। खुद की इज्जत करना सीखिए, तभी दुनिया आपकी इज्जत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dont be dishonest to yourself for the happiness of others save your existence and change these habits now
दूसरों के लिए इन आदतों को न छोड़ें - फोटो : freepik.com

 3. अपनी सोच और मूल्य
आपकी सोच और मूल्य आपके व्यक्तित्व की नींव होते हैं। अगर आप दूसरों की राय के अनुसार अपने सिद्धांतों को बदलने लगेंगे, तो अपनी पहचान खो बैठेंगे। अपनी सोच और मूल्यों को बनाए रखें ,चाहे दुनिया कुछ भी कहे।

विज्ञापन
Dont be dishonest to yourself for the happiness of others save your existence and change these habits now
दूसरों के लिए इन आदतों को न छोड़ें - फोटो : freepik.com

4. स्वतंत्रता
आजादी इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। किसी भी रिश्ते या परिस्थिति को अपनी आजादी छीनने मत दीजिए। अपनी जिंदगी के फैसले खुद लें और जो सही लगे, वही करें। जो लोग आपसे सच में प्यार करते हैं, वे आपकी स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे।

 5. करुणा और दयालुता
दयालुता को कमजोरी समझने की गलती मत कीजिए। यह आपकी ताकत है, कमजोरी नहीं। अगर कोई आपकी भलमनसाहत का गलत फायदा उठाता है, तो ये उसकी गलती है, आपकी नहीं। दयालु बने रहिए , दुनिया में अच्छाई की हमेशा जरूरत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed