Akshaya Tritiya 2024 Wishes in Hindi: अक्षय तृतीया का शुभ दिन आ गया है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। अक्षय तृतीया के मौके पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी और दान-पुण्य का भी विधान होता है।
Akshaya Tritiya Wishes 2024: लेटेस्ट वॉलपेपर के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें अक्षय तृतीया के शुभ संदेश
परिजनों के मंगल भविष्य की कामना करते हुए अक्षय तृतीया के आकर्षक शुभकामना संदेश यहां से डाउनलोड करके आसानी से भेज सकते हैं।
दिन-रात बढ़े आपका कारोबार
परिवार में भरपूर मिले स्नेह और प्यार।
सदा होती रहे धन की बौछार
शुभ हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
सोने जैसी हो चमक आपकी
मां लक्ष्मी की कृपा से हो तरक्की
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं
धन-वैभव की देवी जब घर आएं।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
बढ़े धन्य धान, शांति सुख
हो उन्नति उत्कर्ष
मां लक्ष्मी जीवन में लाएं
मंगल और हर्ष।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
घन-घन बरसे जैसे घटा
वैसे ही हो धन की वर्षा
मंगलमय हो आपका त्योहार
मिले आपको ढेरों उपहार।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं