फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: ये संकेत बताएंगे कि आपका पार्टनर सच में आपसे प्यार करता है या नहीं ?

Sun, 05 May 2024 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 05 May 2024 04:56 PM IST
सार

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपसे सच में प्यार करता है या नहीं, तो अपने रिश्ते में कुछ संकेत जरूर पहचाने। 

विज्ञापन
Relationship Tips for couples in hindi how to check your partner love me or not
Relationship Tips - फोटो : iStock

Relationship Tips: आज के समय में लोगों को अपने रिश्तों पर भरोसा ही नहीं रह गया है, जिस वजह से छोटी-छोटी बातों पर कपल्स में लड़ाई-झगड़ा होना बेहद आम बात है। कई बार तो ऐसा होता है कि ये झगड़े काफी बढ़ जाते हैं, जिनकी वजह से रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। जब कोई रिश्ता टूटता है तो उसकी वजह से सिर्फ दो लोगों को नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



ज्यादा लड़ाईयों की वजह से कई बार मन में ये सवाल आने लगते हैं कि क्या सच में मेरा पार्टनर मुझसे प्यार करता है या नहीं ? इन बातों की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं सवालों से जूझ रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो ये बताएंगे कि आपका पार्टनर आपसे सच में प्यार करता है या नहीं। 

Relationship Tips for couples in hindi how to check your partner love me or not
Relationship Tips - फोटो : iStock

बात छिपाने की आदत न हो

एक रिश्ता तभी मजबूत बनता है, जब आपका पार्टनर आपसे कोई बात न छिपाए। हर रिश्ते में ईमानदारी काफी जरूरी होती है। ऐसे में ध्यान दें कि क्या आपका पार्टनर आपसे बातें छिपाता है। अगर नहीं तो आपका पार्टनर बेस्ट है। 

Relationship Tips for couples in hindi how to check your partner love me or not
Relationship Tips - फोटो : iStock
करता है सपोर्ट
 

अगर आपका पार्टनर आपके हर छोटे-बड़े फैसले में आपका साथ देता है तो इसका मतलब साफ है कि वो आपकी इज्जत करता है। इज्जत वहीं होती है, जहां प्यार होता है। प्यार करने वाला व्यक्ति हमेशा अपने पार्टनर के फैसले में उसका साथ देकर उसे सपोर्ट करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips for couples in hindi how to check your partner love me or not
Relationship Tips - फोटो : istock
मुसीबत में हाथ नहीं छोड़ता

आज के समय में जब रिश्ते काफी कमजोर हो गए हैं, ऐसे में अगर आपका पार्टनर मुसीबत के वक्त आपका हाथ थामे रहता है, तो ये उसके बेपनाह प्यार का संकेत है। इससे ये पता लगता है कि आपके पार्टनर को आपकी परवाह है।
विज्ञापन
Relationship Tips for couples in hindi how to check your partner love me or not
Relationship Tips - फोटो : istock
 वादे करता है पूरे

अगर आपका पार्टनर अपनी कही हुई बातों को और वादों को याद रखता है और उन्हें पूरा करता है, इसका मतलब साफ है कि वो आपकी भावनाओं की परवाह करता है। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed