Breakup Tips: जब रिश्ता नाकामयाब होकर टूटता है तो उस रिश्ते में बंधे दो लोगों का दिल भी टूट जाता है। लेकिन अगर पार्टनर के धोखे या गलतियों के कारण ब्रेकअप हो जाए तो इस बात को लेकर दूसरे साथी के मन में गुस्सा होना स्वाभाविक है। अक्सर किसी छोटी या बड़ी बात पर रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो जाते हैं। रिश्ता टूटने के बाद थोड़े समय में लोग अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ जाते हैं लेकिन अगर कभी अचानक से आपके एक्स पार्टनर से आमना सामना हो जाए, तो आपकी पुरानी भावनाएं या पार्टनर का धोखा आपको पुन: याद आ जाता है। इस स्थिति में या तो लोग असहज हो जाते हैं या फिर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते और कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए। ऐसे में ब्रेकअप के बाद लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर कभी एक्स पार्टनर से दोबारा मुलाकात हो गई तो कैसे रिएक्ट करें। आइए जानते हैं ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर से मुलाकात हो जाएं तो क्या करें और क्या नहीं।
Breakup Tips: एक्स-पार्टनर से ब्रेकअप के बाद हो जाए मुलाकात तो न करें संकोच, इस तरह से आएं पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्मल व्यवहार करें
अक्सर एक्स पार्टनर को देखकर आपको पुरानी बातें याद आ जाती हैं। अगर पार्टनर ने धोखा दिया होता है, तो आपके मन में उनके लिए गुस्सा होता है, जो उन्हें देखते ही निकल आता है। लेकिन ऐसा न करें। मन में जैसी भी भावना हो, लेकिन एक्स पार्टनर को देखकर नाॅर्मल रहने की प्रयास करें। एक्स को दिखाएं कि उनके सामने होने से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा करने से आपकी हिम्मत के सामने आपका पार्टनर खीझ जाएगा।
न करें बात
कई बार एक्स से मुलाकात होने पर लोग पुरानी बातों को दोबारा उठाने लगते हैं। रिश्ते में हुई गलती याद दिलाने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको ही तकलीफ होगी। पुरानी बातों को एक्स के सामने याद न करें। एक्स को अगर आपकी फीलिंग्स की परवाह होती, रिश्ता बिगड़ते समय ही उसे अपनी गलती का अहसास हो जाता। लेकिन रिलेशनशिप के दौरान जब उन्होंने आपकी भावनाएं नहीं समझी तो अब भी नहीं समझ सकते।
अधिक उत्साहित न हों
एक्स तो देखकर कई बार लोग अधिक उत्साहित हो जाते हैं। जैसे एक्स को देखकर जोर से बात करना, ज्यादा हंसना या रोना या अपनी लाइफ में हो रही अच्छी बातों का बखान करना। इस तरह से रिएक्ट करने से आपका ही तमाशा बनता है। आप हो सकता है कि उन्हें महसूस कराना चाहते हैं कि उनके बिना आप खुश हैं लेकिन ओवर एक्साइटेड होकर रिएक्ट करने से उनके साथ बाकी लोगों के बीच भी आप हंसी का पात्र बन सकते हैं।
भावनाओं पर रखें नियंत्रित
जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने साथी से बहुत प्यार करते हैं। ब्रेकअप के बाद आपको काफी समय लगता है पार्टनर के बिना रहने या अपने प्यार को खत्म करने और इस टूटे हुए रिश्ते से बाहर निकलने में। लेकिन जब आप दोबारा अपने एक्स को सामने देखते हैं तो उसी भावना को फिर से महसूस करने लगते हैं। इसके कारण एक्स के सामने आपके आंसू निकल जाते हैं। जिसे देख आपके एक्स को यह गलतफहमी हो सकती है कि आप उनके बिना खुश नहीं रह सकते। इसलिए एक्स के सामने कमजोर न पड़ें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करते हुए मजबूत दिखने की कोशिश करें।