{"_id":"68ce32be07e259a7ae074435","slug":"5-promises-every-woman-deserves-on-this-special-occasion-this-navratri-2025-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 Promises Every Woman Deserves: इस नवरात्रि हर महिला से करें ये 5 वादे, आखिरी वाला दिल छू लेगा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
5 Promises Every Woman Deserves: इस नवरात्रि हर महिला से करें ये 5 वादे, आखिरी वाला दिल छू लेगा
Sat, 20 Sep 2025 10:50 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:50 AM IST
सार
5 Promises Every Woman Deserves on Navratri 2025: 22 सितंबर से अब जब नवरात्रि का आरंभ होने वाला है तो अपने आस-पास की सभी महिलाओं से हर पुरुष को कुछ वादे करने चाहिए। यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस नवरात्रि हर महिला से करें ये 5 वादे
- फोटो : Adobe stock
5 Promises Every Woman Deserves on Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। ये पर्व केवल मां दुर्गा की उपासना और आराधना का नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। हम सभी इन नौ दिनों देवी में नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। सच्चे मन से उनकी अराधना करते हैं और नवमी के दिन तो कन्याओं को बुलाकर उनकी भी पूजा करते हैं।
सम्मान का वादा
- फोटो : Adobe stock
1. सम्मान का वादा
ये वादा न सिर्फ आपके घर की महिलाएं, बल्कि आपके आस-पास ही हर महिला डिर्जव करती है। ये बात हर पुरुष के दिमाग में बैठी होनी चाहिए कि सम्मान की लिमिट सिर्फ घर तक सीमित न हो। बल्कि सम्मान का वादा तब पूरा होता है जब कोई पुरुष घर, कार्यस्थल और समाज में महिलाओं से सम्मानजनक व्यवहार करता है। इसलिए ये वादा करें कि अब से आप हर महिला को सम्मान देंगे।

सुरक्षा का वादा
- फोटो : Adobe stock
2. सुरक्षा का वादा
आज के समय में भी लड़कियां अकेले जाने से डरती हैं। ऐसे में अगर हर पुरुष ये वादा करे कि वो महिला की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता मानेंगे तो हर महिला हर जगह खुद में ही सुरक्षित महसूस करेगी। ध्यान रखें कि ये वादा सिर्फ बाहरी खतरों से सुरक्षा का नहीं है, बल्कि इसमें मानसिक, भावनात्मक और डिजिटल सुरक्षा भी शामिल है।

सपोर्ट का वादा
- फोटो : istock
3. सपोर्ट का वादा
कई जगहों पर महिलाएं आज भी अपनी पढ़ाई, करियर और जिंदगी से जुड़े फैसले लेने के लिए लड़ती हैं। ऐसे में पुरुषों को ये वादा करना चाहिए कि वो अपने आस-पास की महिलाओं को उन्हें सपोर्ट करने का वादा करना चाहिए। ये वादा है कि एक पुरुष सिर्फ आर्थिक स्थिति में ही नहीं बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी महिला के सपनों, करियर और इच्छाओं में उसका साथ देगा।

समानता का वादा
- फोटो : Adobe
4. समानता का वादा
ये सबसे जरूरी वादा है, क्योंकि आज के समय में भी लड़कियों और महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है। इसलिए महिलाओं से ये वादा करें कि मैं हर क्षेत्र में महिला को बराबरी का हक दूंगा। यहां समानता का मतलब सिर्फ अधिकारों की बात नहीं है, ये आपके व्यवहार में झलकना चाहिए। घर के काम, ऑफिस में प्रमोशन, स्कूल में पढ़ाई, और समाज, हर जगह महिला को पुरुष के बराबर समझा जाए, यही इस वादे की आत्मा है।