रिश्ते निभाने के लिए किसी सीख की जरूरत नहीं होती है। अक्सर हम घर-परिवार के आसपास अपने माता-पिता या फिर ग्रैंड पैरेंट्स को देखकर ही सीख जाते हैं। या फिर बहुत लोगों को बॉलीवुड के स्टार को भी देखकर प्रेरणा मिलती है। आप भी किसी न किसी स्टार को देखकर अगर प्रेरणा लेते हैं तो ये बॉलीवुड के कुछ स्टार हैं जिनसे आप को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आइए जानें हम किसकी बात कर रहे हैं।
अपने इन पसंदीदा बॉलीवुड स्टार से सीखें रिश्ते निभाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका और रणवीर का रिश्ता तो जगजाहिर है। इन दोनों को देखकर आपको हमेशा ही कुछ नया सीखने को मिलेगा। बात चाहे पति के रूप में दीपिका की तारीफ करनी हो या फिर किसी मामले में सपोर्ट करना हो रणवीर हमेशा ही सबसे आगे रहते हैं। यहां तक की जब इन दोनों की शादी नहीं हुई थी तो भी ये कपल अपने रिश्तों के लेकर सुर्खियों में रहता था। आपको याद है जब दीपिका ने रणवीर की लंबी-लंबी मूछों को काट दिया था। और रणवीर ने हंसते हुए अपनी मूंछों की कुर्बानी दे दी थी।
अनुष्का और विराट कोहली के बीच का प्रेम तो हर कोई अच्छी तरह जानता है। चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद इन दोनों ने चुपके से इटली में शादी कर ली थी। इन दोनों को देखकर भी आपको दोनों के बीच प्यार की गहराईयों का एहसास हो जाएगा।
शाहिद और मीरा राजपूत की अरेंज मैरिज है लेकिन ये दोनों ही दुनिया को एक बेहतरीन कपल गोल देते नजर आते हैं। दो बच्चों के माता-पिता शाहिद और मीरा बताते हैं कि जब पहली बार मीरा शाहिद से रिश्ते को लेकर मिली थी तो उस समय शाहिद ने अपने बालों को फिल्म की शूटिंग के लिए कलर करवाया था। जिसे देखकर मीरा ने यह शर्त रखी थी कि शाहिद कभी भी अपने बालों को कलर नहीं करवाएंगे।
'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना की लोकप्रियता के कारण उनके फैन द्वारा इग्नोर होने पर पोस्ट लिखा। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए साथ में लिखा, 'एक प्रशंसक ने मुझे इग्नोर कर दिया जो कि मिसेज फनीबोन्स (ट्विंकल) का ऑटोग्राफ चाहता है। यह तब होता है जब आपकी पत्नी एक सर्वाधिक चर्चित लेखिका होती है। गौरवान्वित करने वाला पल।' अक्षय के इस तरह के पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपनी पत्नी की लोकप्रियता से कितने खुश रहते हैं।