अमीरी का दूसरा मतलब टाटा, बिरला और अंबानी है। हर कोई इन नामों को अमीरी के मुहावरे की तरह इस्तेमाल करता है। लेकिन ये नाम ऐसे ही इतने बड़े नहीं बन गए। इसके लिए कड़ी मेहनत, दिन रात एक की मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर जमीन से उठकर टाटा, बिरला और अंबानी ने आसमान को छू लिया है। ये तीनों भारत के बड़े बिजनेसमैन है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। आज इन्हीं में से एक दिग्गज भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा का जन्मदिन है। 28 दिसंबर रतन टाटा भारतीय उद्योगपति, निवेशक और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। रतन टाटा 84 साल के हो गए हैं। टाटा ग्रुप को दुनियाभर में एक बुलंदी तक पहुंचाने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। रतन टाटा ने काफी मेहनत की, जिसका परिणाम है कि वह आज एक ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं जिसकी ख्वाहिश हर शख्स रखता है। चलिए जानते हैं रतन टाटा की लग्जरी लाइफ के बारे में, उनके आलीशान बंगले, कार कलेक्शन के बारे में जानिए।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए रतन टाटा की कुल संपत्ति कितनी है, लग्जरी कारों और फाइटर जेट का है शौक
रतन टाटा की नेटवर्थ
रतन टाटा, टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनकी गिनती बड़े दानवीर और परोपकारियों में होती है। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रतन टाटा लगभग एक बिलियन डॉलर के मालिक हैं।
रतन टाटा का आलीशान बंगला
रतन टाटा मुंबई के कोलाबा में समुद्र किनारे बने एक आलीशान बंगले में रहते हैं। तीन मंजिला यह बंगले में 13 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। बंगले में पार्टी के लिए सन डेक, लिविंग एरिया, जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल, लाउज और स्टडी रुम है।
रतन टाटा की लग्जरी कारें
बिजनेसमैन रतन टाटा के बंगले में करोड़ो की गाड़ियां सजी हुई हैं। उनकी लग्जरी कार कलेक्शन में जगुआर, मर्सिडीज एस एल 500, फरारी कैलिफोर्निया और लैंड रोवर फ्रीलैंडर जैसी महंगी कारें शामिल हैं।
रतन टाटा को फाइटर जेट का शौक
वैसे रतन टाटा सिर्फ मंहगी गाड़ियो का शौक नहीं रखते, बल्कि उन्हें हवा में उड़ान भरना भी पसंद है। रतन टाटा को फाइटर जेट काफी पसंद हैं। उनके पास पायलट का लाइसेंस भी है। उन्होंने भारतीय वायु सेना के ए 16 फाइटर जेट को भी उड़ाया है।