फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2025: रमजान में क्या खाएं और क्या नहीं, जानिए हेल्दी डाइट प्लान

Mon, 03 Mar 2025 12:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

रमजान के दौरान सही खानपान अपनाने से आप ऊर्जावान, स्वस्थ और हाइड्रेटेड बने रह सकते हैं। सहरी में संतुलित आहार लें, जिससे दिनभर भूख और प्यास कम लगे। वहीं, इफ्तार में हल्का और पोषक खाना खाएं ताकि शरीर को तुरंत ऊर्जा मिले और पाचन सही बना रहे।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Fasting Rules Healthy Diet Plan Know What to Eat and What not to Eat
सहरी और इफ्तार में क्या खाएं और क्या नहीं - फोटो : Adobe

Ramadan 2025 Diet Plan: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान 1 मार्च से शुरू हो गया है। 2 मार्च 2025 को पहला रोजा रखा गया। रोजे में पूरे दिन कुछ भी खाया पिया नहीं जाता है। 30 दिनों तक पड़ने वाले रोजे के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य निकलने से पहले सहरी खाकर रोजा रखते हैं और सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार करते हैं, जिसमें रोजा खोला जाता है।



पूरा दिन कुछ न खाने से सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सहरी और इफ्तार में सही डाइट प्लान को अपनाना जरूरी है ताकि पूरे दिन शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा मिल सके। रमजान के दौरान सही खानपान अपनाने से आप ऊर्जावान, स्वस्थ और हाइड्रेटेड बने रह सकते हैं। सहरी में संतुलित आहार लें, जिससे दिनभर भूख और प्यास कम लगे। वहीं, इफ्तार में हल्का और पोषक खाना खाएं ताकि शरीर को तुरंत ऊर्जा मिले और पाचन सही बना रहे।

आइए जानते हैं कि रमजान में क्या खाएं और क्या न खाएं, ताकि आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।  

Ramadan 2025 Fasting Rules Healthy Diet Plan Know What to Eat and What not to Eat
सहरी में क्या खाएं - फोटो : Adobe Stock

सहरी का सही डाइट प्लान 

सहरी में क्या खाएं
 
सहरी में ऐसा खाना खाना चाहिए, जिससे दिनभर शरीर को ऊर्जा मिले और प्यास कम लगे।  

  • प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे उबले अंडे, पनीर, दही, सोया चंक्स, मूंग दाल चिल्ला का सेवन करें।
  •  धीमी गति से पचने वाले कार्ब्स  का सेवन करें, जिसमें ओट्स, मल्टीग्रेन रोटी, ब्राउन राइस, दलिया  शामिल है।
  • फाइबर युक्त भोजन करें जैसे फल (सेब, केला, पपीता, संतरा) और सब्जियां (खीरा, टमाटर, पालक) ।
  • बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और मूंगफली हेल्दी फैट हैं, इन्हें डाइट में शामिल करें।  
  • सहरी के वक्त नारियल पानी, छाछ पीएं ताकि दिनभर हाइड्रेट रहें।
Ramadan 2025 Fasting Rules Healthy Diet Plan Know What to Eat and What not to Eat
सहरी में क्या न खाएं? - फोटो : Instagram

सहरी में क्या न खाएं?

  • सुबह सहरी के वक्त अधिक नमक और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए, इससे प्यास ज्यादा लग सकती है।
  • तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से दूर है। इससे पेट भारी रहता है और सुस्ती महसूस होती है।
  • सहरी में अधिक मीठा शामिल नहीं करना चाहिए। इसके कारण ब्लड शुगर तेजी से बढ़कर गिर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 Fasting Rules Healthy Diet Plan Know What to Eat and What not to Eat
रोजा इफ्तार में क्या खाएं? - फोटो : Freepik

रोजा इफ्तार में क्या खाएं?
 
रोजा खोलते समय शरीर को हाइड्रेट करने और ऊर्जा को बनाए रखने की जरूरत होती है। इसलिए इफ्तार के समय खास डाइट अपनाएं ।
 

  • इफ्तार में खजूर खाया जाता है। खजूर से एनर्जी मिलती है और यह पाचन के लिए अच्छा होता है। अन्य ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं।
  • शरीर को हाइड्रेट करने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, दूध या सूप का सेवन करें।
  • हल्का और हल्दी स्नैक जैसे ग्रिल्ड पनीर, फ्रूट सलाद, स्प्राउट्स चाट  या भुना हुआ चना खाएं।
  • रात के खाने में ग्रिल्ड चिकन, दाल, हरी सब्जियां और मल्टीग्रेट रोटी शामिल करें।
विज्ञापन
Ramadan 2025 Fasting Rules Healthy Diet Plan Know What to Eat and What not to Eat
समोसा - फोटो : Freepik.com

इफ्तार में क्या न खाएं?

पूरा दिन रोजा या उपवास के बाद शाम के वक्त भूख और प्यास लग सकती है। लेकिन इफ्तार के वक्त कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए जैसे,

  • समोसा, पकौड़ा, कटलेट आदि तले-भुने पकवान का सेवन करने से बचें। इससे पेट भारी लगता है।  
  • कोल्ड ड्रिंक्स और बहुत मीठा शरबत ब्लड शुगर असंतुलित कर सकते हैं ।  इसके सेवन से परहेज करें।
  • अधिक कैफीन वाली पेय जैसे चाय, कॉफी न पीएं। ये डिहाइड्रेशन बढ़ाने का कारक बन जाएंगे।

 

Health Tips: रोजा रखने का शरीर पर क्या असर होता है? क्या सावधानियां बरतें, यहां जानिए सबकुछ

 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed