Raksha Bandhan 2023 Thali Decoration: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भद्रा के कारण राखी रात 09:03 बजे के बाद से बांधी जाएगी। राखी बांधने का मुहूर्त 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 7 मिनट तक है। हालांकि आप पूरा दिन रक्षाबंधन मना सकते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भाई की कलाई पर राखी बांधने का रिवाज होता है। इसके लिए सबसे पहले बहन भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। अक्षत लगाकर उनकी आरती उतारी जाती है। राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराया जाता है।
Raksha Bandhan 2023 Thali Decoration: सजा रही हैं रक्षाबंधन की थाली तो जरूर रखें ये सामान
कुमकुम
रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधते समय बहन भाई के मस्तक पर तिलक लगाती है। हिंदू धर्म के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य में तिलक लगाना जरूरी होता है। इसलिए रक्षाबंधन की थाली में कुमकुम या रोली को जरूर रख लें, ताकि उससे भाई का तिलक कर सकें।
अक्षत
अक्षत का अर्थ कच्चे सफेद चावलों से है। अक्षत को शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा-पाठ में अक्षत जरूर शामिल करना चाहिए। भाई के मस्तक पर तिलक के बाद अक्षत छिड़का जाता है। थाली में कुछ चावल के दाने या अक्षत रख लें।
राखी
रक्षाबंधन बिना राखी अधूरा है। राखी एक प्रकार का रक्षा सूत्र होता है, जो रंगीन धागों का बना होता है। यह रक्षासूत्र भाई की कलाई पर सजने के साथ ही उनकी रक्षा का प्रतीक भी होता है। लाल, पीले और नारंगी रंग वाली शुभ चिन्हों वाली राखी थाली में रख लें।
दीपक
रक्षाबंधन की थाली पूजा की थाल जैसी ही होती है। राखी बांधकर भाई की आरती उतारते हैं और उसे बुरी बलाओं से बचाने के लिए प्रार्थना करते हैं। राखी की थाली में तेल या घी का दीपक जलाकर रखें।