फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keep Pigeons Away: घर की बालकनी में आ रहे हैं कबूतर और मचा रहे हैं गंदगी, इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

Thu, 20 Feb 2025 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Feb 2025 01:22 PM IST
सार

Rid Of Pigeonsआज की इस खबर में हम आपको कुछ घरेलू और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप अपने घर की साफ-सफाई को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं।  

विज्ञापन
Pigeons are coming in balcony of the house and creating mess get rid of them with these home remedies disprj
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

अगर आपकी बालकनी, खिड़कियों या छत पर कबूतरों का जमावड़ा हो गया है, तो यह गंदगी, बदबू और बीमारियों का कारण बन सकता है। यही नहीं, कई बार तो इनकी आवाज भी इतनी तेज होती है कि आपकी नींद में खलल पड़ जाता है। कई लोग बाहर आकर उन्हें अपनी बालकनी से उड़ा देते हैं, लेकिन यह कुछ समय के बाद फिर से आकर बैठ जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ घरेलू और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप अपने घर की साफ-सफाई को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं।  

Pigeons are coming in balcony of the house and creating mess get rid of them with these home remedies disprj
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
1. एल्यूमिनियम फॉयल या चमकदार चीजें लगाएं

 कबूतर चमकदार और परावर्तक चीजों से दूर भागते हैं। आप एल्यूमिनियम फॉयल, सीडी या मिरर स्ट्रिप्स बालकनी में लटका सकते हैं। जब इन पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो यह कबूतरों को डराकर दूर रखता है।

2. पुदीना या तेज गंध वाले तेल छिड़कें

कबूतरों को पुदीना, नींबू, लहसुन और काली मिर्च की गंध पसंद नहीं होती। बालकनी में पुदीना के पत्ते या एसेंशियल ऑयल का स्प्रे करें। एक स्प्रे बॉटल में पानी, सिरका और कुछ बूंदें लैवेंडर या नींबू के तेल की मिलाकर छिड़क सकते हैं। यह काफी कारगर साबित होता है।
Pigeons are coming in balcony of the house and creating mess get rid of them with these home remedies disprj
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
3. प्लास्टिक के उल्लू या कौवे की मूर्ति रखें

कबूतर अपने शिकारियों से डरते हैं, जैसे उल्लू और कौवे।  बालकनी में प्लास्टिक का उल्लू या कौवा रखने से वे पास नहीं आएंगे। समय-समय पर मूर्ति की जगह बदलें, ताकि कबूतर इसे नकली न समझें।

4. कबूतरों को दाना डालना बंद करें

 अगर कोई आपके घर के आसपास कबूतरों को दाना डाल रहा है, तो उन्हें समझाएं।  बालकनी में अनाज या खाना खुला न रखें, क्योंकि कबूतर बार-बार लौटते रहेंगे। इससे आपको उन्हें भगाने में काफी दिक्कत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pigeons are coming in balcony of the house and creating mess get rid of them with these home remedies disprj
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
5. जाल या नेट लगवाएं

 बालकनी या खिड़की पर पतले वायर की जाली लगवाएं। इससे कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे और आप बिना परेशानी के बालकनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. सिरका और पानी का मिश्रण छिड़कें

 सिरके की तेज गंध कबूतरों को पसंद नहीं होती। एक स्प्रे बॉटल में पानी और सिरका मिलाकर बालकनी में छिड़क दें। इसकी गंध से कबूतर उड़ जाएंगे और फिर कभी आपकी बालकनी में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Pigeons are coming in balcony of the house and creating mess get rid of them with these home remedies disprj
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
 क्या न करें?
  •  कबूतरों को चोट पहुंचाने या उन्हें भगाने के लिए कठोर तरीके न अपनाएं।
  •  एसिड या जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह अन्य पक्षियों और पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
  •  कबूतरों को भगाने के लिए बार-बार झाड़ू या लाठी चलाने से वे आक्रामक भी हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed