अगर आपकी बालकनी, खिड़कियों या छत पर कबूतरों का जमावड़ा हो गया है, तो यह गंदगी, बदबू और बीमारियों का कारण बन सकता है। यही नहीं, कई बार तो इनकी आवाज भी इतनी तेज होती है कि आपकी नींद में खलल पड़ जाता है। कई लोग बाहर आकर उन्हें अपनी बालकनी से उड़ा देते हैं, लेकिन यह कुछ समय के बाद फिर से आकर बैठ जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ घरेलू और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप अपने घर की साफ-सफाई को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं।
{"_id":"67b6df5246780c378307c66b","slug":"pigeons-are-coming-in-balcony-of-the-house-and-creating-mess-get-rid-of-them-with-these-home-remedies-disprj-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Keep Pigeons Away: घर की बालकनी में आ रहे हैं कबूतर और मचा रहे हैं गंदगी, इन घरेलू उपायों से पाएं निजात","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Keep Pigeons Away: घर की बालकनी में आ रहे हैं कबूतर और मचा रहे हैं गंदगी, इन घरेलू उपायों से पाएं निजात
Thu, 20 Feb 2025 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:22 PM IST
सार
Rid Of Pigeonsआज की इस खबर में हम आपको कुछ घरेलू और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप अपने घर की साफ-सफाई को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं
- फोटो : इंस्टाग्राम
घर की बालकनी से कैसे कबूतर को भगाएं
- फोटो : इंस्टाग्राम
1. एल्यूमिनियम फॉयल या चमकदार चीजें लगाएं
कबूतर चमकदार और परावर्तक चीजों से दूर भागते हैं। आप एल्यूमिनियम फॉयल, सीडी या मिरर स्ट्रिप्स बालकनी में लटका सकते हैं। जब इन पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो यह कबूतरों को डराकर दूर रखता है।
2. पुदीना या तेज गंध वाले तेल छिड़कें
कबूतरों को पुदीना, नींबू, लहसुन और काली मिर्च की गंध पसंद नहीं होती। बालकनी में पुदीना के पत्ते या एसेंशियल ऑयल का स्प्रे करें। एक स्प्रे बॉटल में पानी, सिरका और कुछ बूंदें लैवेंडर या नींबू के तेल की मिलाकर छिड़क सकते हैं। यह काफी कारगर साबित होता है।

3. प्लास्टिक के उल्लू या कौवे की मूर्ति रखें
कबूतर अपने शिकारियों से डरते हैं, जैसे उल्लू और कौवे। बालकनी में प्लास्टिक का उल्लू या कौवा रखने से वे पास नहीं आएंगे। समय-समय पर मूर्ति की जगह बदलें, ताकि कबूतर इसे नकली न समझें।
4. कबूतरों को दाना डालना बंद करें
अगर कोई आपके घर के आसपास कबूतरों को दाना डाल रहा है, तो उन्हें समझाएं। बालकनी में अनाज या खाना खुला न रखें, क्योंकि कबूतर बार-बार लौटते रहेंगे। इससे आपको उन्हें भगाने में काफी दिक्कत होगी।

5. जाल या नेट लगवाएं
बालकनी या खिड़की पर पतले वायर की जाली लगवाएं। इससे कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे और आप बिना परेशानी के बालकनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. सिरका और पानी का मिश्रण छिड़कें
सिरके की तेज गंध कबूतरों को पसंद नहीं होती। एक स्प्रे बॉटल में पानी और सिरका मिलाकर बालकनी में छिड़क दें। इसकी गंध से कबूतर उड़ जाएंगे और फिर कभी आपकी बालकनी में नहीं आएंगे।

क्या न करें?
- कबूतरों को चोट पहुंचाने या उन्हें भगाने के लिए कठोर तरीके न अपनाएं।
- एसिड या जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह अन्य पक्षियों और पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
- कबूतरों को भगाने के लिए बार-बार झाड़ू या लाठी चलाने से वे आक्रामक भी हो सकते हैं।