फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Onam 2019: प्रजा से मिलने आते हैं राजा महाबलि, जानिए इस पर्व की परंपरा

Wed, 11 Sep 2019 10:13 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Sep 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
onam 2019 festival onam is devoted to raja mahabali know its tradition
ओणम का त्योहार - फोटो : Pixabay

ओणम का पर्व केरल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह केरल का एक प्रमुख त्योहार है। केरलवासी इस दिन अपने परंपरागत लिबास में होकर देवता को पकवान प्रस्तुत करते हैं। भारत को सदियों से त्योहारों का देश कहा जाता है क्योंकि सदियों पहले से ही यहां त्योहारों को मनाने का रिवाज रहा है। इन्ही त्योहारों में से एक त्योहार ओणम है। राजा महाबलि के स्वागत में इस त्योहार को मनाया जाता है।

onam 2019 festival onam is devoted to raja mahabali know its tradition
ओणम - फोटो : ani

केरल में ओणम के 10 दिन पहले से ही उत्सव की शुरुआत हो जाती है। दसवें दिन लोग ओणम त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार की सबसे खास विशेषता यह है कि इस दिन लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना न कर घर पर ही पूजा करते हैं। इस दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाते हैं और राजा महाबलि को प्रसन्न करने के लिए खट्ठे-मीठे व्यंजनों को बनाते हैं। राजा महाबलि को समर्पित करने के बाद इन व्यंजनों को सामूहिक भोज के रूप में ग्रहण किया जाता है।

onam 2019 festival onam is devoted to raja mahabali know its tradition
ओणम - फोटो : pixabay

मान्यता है कि राजा महाबलि इस दिन अपने प्रजा से मिलने पाताल लोक से धरती पर आते हैं। राजा महाबलि के शासन में रोज हजारों तरह के स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन बनाए जाते थे इसलिए उनके प्रसाद के लिए कई तरह के लजीज व्यंजनों को बनाया जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
onam 2019 festival onam is devoted to raja mahabali know its tradition
ओणम - फोटो : Pixabay

हिंदू पंचाग के अनुसार सूर्य जब सिंह राशि व श्रवण नक्षत्र में होता है तब ओणम का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार हस्त नक्षत्र से शुरू होकर श्रवण नक्षत्र तक मनाया जाता है| ओणम के पहले दिन को अथम और उत्सव के समापन यानि अंतिम दिन को थिरुओनम या तिरुओणम कहा जाता है। ओणम का पर्व इस बार 11 सितंबर बुधवार को मनाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed