Handmade Greeting Cards: नया साल आने वाला है। साल का स्वागत लोग उत्साह और खुशी के साथ करते हैं। यह अवसर नई उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक होता है। इस दिन को लोग अपने परिवार, दोस्तों और परिजनों के साथ धूमधाम से मनाते हैं। लोग पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। साथ ही लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। जो प्रियजन दूर रहते हैं उन्हें काॅल, संदेश या सोशल मीडिया के जरिए बधाई भेजी जाती है। वहीं नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड का भी चलन है।
New Year 2025 Greeting Card: न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड के ये डिजाइन है बेहद आसान, घर पर बना सकते हैं आप
घर पर खुद से बनाए ग्रीटिंग कार्ड को देकर प्राप्तकर्ता को खास महसूस कराया जा सकता है। यहां आपको घर पर बाजार जैसी डिजाइन के आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं।
पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड
कई तरह के ग्रीटिंग कार्ड्स में से एक पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड होते हैं, जिसे खोलने पर भीतर की डिजाइन बाहर उभरकर आती है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इस तरह के ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए कलर पेपर, ग्लू, कैंची और कलर्स की जरूरत होती है।
स्टेप 1- पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए दो अलग-अलग रंग के पेपर लें और उन्हें बीच से मोड़ लें।
स्टेप 2- दोनों पेपर को बराबर आकार में काट लें।
स्टेप 3- एक पेपर के बीचों-बीच दो समानांतर कट लगाएं और इसे खोलकर कटी हुई जगह को बाहर की ओर मोड़ लें।
स्टेप 4- आप इस पर ड्राइंग कर सकते हैं या कोई फोटो चिपका सकते हैं।
स्टेप 5- अब दूसरे रंग के पेपर को ग्रीटिंग के बाहरी हिस्से पर चिपका दें।
स्टेप 6- कार्ड को अपनी पसंद के अनुसार सजाएं।
पेंटिंग ग्रीटिंग कार्ड
अगर आपको ड्राॅइंग पसंद है तो पेंटिंग के जरिए भी ग्रीटिंग कार्ड को आकर्षक बनाया जा सकता है। यह तरीका आसान और खूबसूरत है। इसके लिए सफेद पेपर, पेंट कलर्स, पेंसिल और ब्रश की जरूरत होती है।
बनाने का तरीका
स्टेप 1-सफेद पेपर लें और उस पर अपनी पसंद की कोई भी पेंटिंग बनाएं।
स्टेप 2-खाली जगह पर नए साल की शुभकामनाएं लिखें या कोई सुंदर संदेश लिखें।
स्टेप 3- पेपर को बीच से मोड़कर ग्रीटिंग कार्ड का आकार दें।