फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Resolution 2024: क्यों फेल हो जाते हैं नए साल के रेजोल्यूशन? जानें कारण और इनपर टिके रहने के टिप्स

Sun, 31 Dec 2023 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 31 Dec 2023 01:52 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि नए साल के रेजोल्यूशन पूरा न कर पाने का कारण क्या है और कैसे खुद से किए वादों पर अडिग रहा जा सकता है? आइए जानते हैं न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा न कर पाने की वजह और इस पर टिके रहने के तरीके। 

विज्ञापन
New Year 2024 Why New Year Resolution Fails And Tips To Keep New Year Resolution
New Year Resolution - फोटो : amar ujala

New Year Resolution 2024: नए साल के साथ लोग कई सारे लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं। नव वर्ष को नई शुरुआत मानते हुए जीवन को बेहतर बनाने के लिए नए फैसले लेते हैं और नए प्रयास प्रारंभ करते हैं। इस उम्मीद में कि आने वाला साल बेहतर कल लेकर आएगा। ऐसे में लोग नए साल पर कुछ संकल्प करते हैं, जिसे न्यू ईयर रेजोल्यूशन कहते हैं। लोग स्वास्थ्य से लेकर कामकाज, घर से लेकर दफ्तर तक में बेहतर करने के उद्देश्य से कुछ न्यू ईयर रेजोल्यूशन खुद के लिए तय करते हैं। शुरुआत के कुछ दिन बहुत जोश के साथ खुद से किए उन वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं लेकिन वक्त निकलने के साथ ही रेजोल्यूशन फेल होने लगता है। अपने संकल्पों को भूल लोग फिर उसी जीवनशैली में लौट आते हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। अधिकतर मामलों में अक्सर न्यू ईयर रेजोल्यूशन फेल हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नए साल के रेजोल्यूशन पूरा न कर पाने का कारण क्या है और कैसे खुद से किए वादों पर अडिग रहा जा सकता है? आइए जानते हैं न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा न कर पाने की वजह और इस पर टिके रहने के तरीके।  

New Year 2024 Why New Year Resolution Fails And Tips To Keep New Year Resolution
धैर्य की कमी - फोटो : Agency (File Photo)

क्यों पूरे नहीं हो पाते न्यू ईयर रेजोल्यूशन
 
धैर्य की कमी


लोग ऐसे लक्ष्य तय कर लेते हैं जिन्हें पाना मुश्किल होता है। ऐसे में जल्द निराश होने लगते हैं। जिसके कारण रेजोल्यूशन पूरे नहीं हो पाते हैं। धैर्य की कमी खुद से किए वादों को पूरा करने में बाधक बन सकती है।

New Year 2024 Why New Year Resolution Fails And Tips To Keep New Year Resolution
stress

मुश्किल लक्ष्य तय करना

अक्सर लोग ऐसे रेजोल्यूशन बनाते हैं, जिनके बारे में वह खुद सुनिश्चित नहीं होते हैं। ऐसे लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प तो ले लेते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। जैसे फिट रहना और पैसे बचाना आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Why New Year Resolution Fails And Tips To Keep New Year Resolution
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

बिना योजना प्रयास

बिना स्ट्रेटजी के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश के कारण भी नए साल के रेजोल्यूशन पूरे नहीं हो पाते हैं। नए साल के रेजोल्यूशन को पूरा करने के लिए योजना बनाकर कार्य करें। बिना स्ट्रेटजी के क्रियान्वयन लंबे समय तक नहीं चल पाता है।

विज्ञापन
New Year 2024 Why New Year Resolution Fails And Tips To Keep New Year Resolution
lazy

इच्छाशक्ति की कमी

दबाव में आकर संकल्प न लें। खुद से तय करें कि आप क्या करना चाहते हैं, इच्छाशक्ति से ही संकल्प को पूरा किया जा सकता है, न कि दूसरे के कहने या किसी दबाव में। अक्सर लोग दबाव या दूसरे के कहने पर संकल्प ले लेते हैं लेकिन उसे पूरा करने की इच्छाशक्ति उनमें नहीं होती है, जिस कारण रेजोल्यूशन अधूरे रह जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed